Daily Horoscope
✕

काजोल ने देश के नेताओं को बताया अशिक्षित, बवाल मचने पर सोशल मीडिया पर दी सफाई

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2023 (12:54 IST)
Kajol clarifies her remark about visionless politicians: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी दमदार एक्टिंग के साथ बेबाक बयानों और बिंदास एटीट्यूड के लिए जानी जाती हैं। काजोल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। लेकिन इस बार काजोन ने देश के नेताओं को लेकर कुछ ऐसा कह दिया, जिसके बाद जमकर बवाल मच गया।
 
दरअसल, काजोल जल्द ही वेब सीरीज 'द ट्रायल' से ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इस सीरीज में वह वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज के प्रमोशन के दौरान काजोल ने देश के नेताओं की पढ़ाई और स्लो ग्रोथ पर कमेंट कर दिया। 
 
The Quint को दिए इंटरव्यू के दौरान काजोल ने कहा, बदलाव, खासकर भारत जैसे देश में धीमा है। यह बहुत ज्यादा ही स्लो है, क्योंकि हम अपनी परंपराओं और विचारों में डूबे हुए हैं और निश्चित रूप से इसका संबंध शिक्षा से है। आपके पास ऐसा राजनितिक नेता है, जिनका कोई एजुकेशनल बैकग्राउंड नहीं है। 
 
 
काजोल ने कहा कि मुझे खेद है, लेकिन मैं बाहर जाकर यह कहूंगी। देश पर नेताओं का शासन है। इनमें से बहुत से नेता ऐसे हैं, जिनके पास सही नजरिया तक नहीं है, जो सिर्फ शिक्षा से आता है।
 
काजोल के 'अशिक्षित नेताओं' बयान पर जमकर बवाल मच गया है। एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। इसके बाद काजोल ने ट्विटर के जरिए अपने इस बयान पर सफाई दी है। 
 
काजोल ने ट्वीट किया, मैं केवल शिक्षा और इसके महत्व के बारे में बात कर रही थी। मेरा इरादा किसी भी राजनीतिक नेता को नीचा दिखाना नहीं था, हमारे पास कुछ महान नेता हैं जो देश को सही रास्ते पर ले जा रहे हैं।
 
बता दें कि काजोल की वेब सीरीज 'द ट्रायल' अमेरिकी कोर्ट रूम ड्रामा 'द गुड वाइफ' का हिंदी वर्जन है। सीरीज में जिशु सेनगुप्ता काजोल के पति की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 14 जुलाई को हॉट स्टार पर रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख