Daily Horoscope
✕

वॉर 2 से जूनियर एनटीआर कर रहे बॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री, बोले- फैंस का आशीर्वाद और प्यार ही मुझे यहां तक लाया

Updated: बुधवार, 13 अगस्त 2025 (15:12 IST)
मैन ऑफ द मासेस कहलाने वाले एनटीआर 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही अपनी फिल्म 'वॉर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में एनटीआर का सामना रितिक रोशन से होगा, एक नो-होल्ड्स-बार्ड, धांसू और खूनी टकराव में! एनटीआर का कहना है कि दर्शक जल्द ही थिएटर में वॉर 2 का असली पागलपन देखेंगे।
 
एनटीआर ने कहा, वॉर 2 पागलपन होने वाली है और फिल्म बहुत ही शानदार बनी है। आप 14 अगस्त को यह सनक देखेंगे। मेरा और रितिक रोशन गुरु का करियर लगभग एक ही समय शुरू हुआ था। जब मैंने बहुत साल पहले कहो ना प्यार है देखी थी, तो मैं पागल हो गया था। वह देश के सबसे बेहतरीन डांसर्स में से एक हैं। मेरी जर्नी उनकी प्रशंसा से शुरू हुई थी। इतने सालों बाद मुझे उनके साथ एक्ट और डांस करने का मौका मिला।
 
एनटीआर का मानना है कि वॉर 2 सिर्फ उनका बॉलीवुड डेब्यू नहीं है, बल्कि यह रितिक रोशन का भी तेलुगु सिनेमा में आना है, क्योंकि फिल्म के तेलुगु वर्ज़न में रितिक अपनी ही डायलॉग्स की डबिंग करेंगे।
 
उन्होंने कहा, यह फिल्म सिर्फ एनटीआर के हिंदी सिनेमा में जाने की नहीं है, बल्कि असल में रितिक सर के तेलुगु सिनेमा में आने की है। मेरे परिवार, फैन्स और सभी शुभचिंतकों का आशीर्वाद और प्यार ही मुझे यहां तक लाया है।
 
बता दें कि फिल्म 'वॉर 2' का निर्देशन अयान मुखर्जी कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा द्वारा किया गया है, इसमें रितिक रोशन, एनटीआर और कियारा आडवाणी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 14 अगस्त को हिंदी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख