Daily Horoscope
✕

जूनियर एनटीआर के बर्थडे पर फैंस को मिला गिफ्ट, 'एनटीआर 30' का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर आया सामने

Updated: शनिवार, 20 मई 2023 (11:10 IST)
jr ntr film devara: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर 20 मई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस को एक खास गिफ्ट मिला है। जूनियर एनटीआर की अगली फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म को पहले 'एनटीआर 30' कहा जा रहा था। इस फिल्म के जरिए जाह्नवी कपूर भी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

 
जूनियर एनटीआर ने फिल्म से अपना फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज करते हुए बताया कि इसका नाम 'देवरा' होगा। पोस्टर में जूनियर एनटीआर काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में खून से लथपथ भाला नजर आ रहा है। वहीं चेहरे पर गुस्सा झलक रहा है।
 
पोस्टर में फिल्म का नान और इसकी रिलीज डेट भी लिखी नजर आ रही है। फैंस को फिल्म की रिलीज का लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह फिल्म 5 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। फिल्म में सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। 
 
बता दें कि फिल्म 'देवरा' का निर्देशन कोरताला शिवा कर रहे है। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी। इससे पहले जूनियर एनटीआर और कोरताला शिवा की जोड़ी फिल्म 'जनता गैराज' में साथ काम कर चुकी है।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख