Daily Horoscope
✕

जॉनी डेप ने एक्स वाइफ से जीता मानहानि का केस, एम्बर हर्ड को भरने पड़ेंगे 15 मिलियन डॉलर

Updated: गुरुवार, 2 जून 2022 (11:47 IST)
हॉलीवुड एक्टर जॉनी डेप और एम्बर हर्ड के बीच अदालत में चल रहा मानहानि का मामला पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। दोनों ने एक-दूसरे के बारे में कई सनसनीखेज आरोप लगाए और खुलासे किए। दुनिया भर में फैले लोगों की निगाह इस पर लगी हुई थी। आखिरकार एक जून को सात सदस्यीय वर्जीनिया जूरी ने फैसला सुना दिया और यह जॉनी के पक्ष में गया। यह मामला 6 सप्ताह तक चला और 100 से ज्यादा घंटे तक गवाही चली।  
 
एम्बर हर्ड अपने पूर्व पति के खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित करने में असफल रहीं और अब उन्हें इसके बदले में भारी रकम चुकानी पड़ेगी। अदालत ने फैसला दिया कि एम्बर हर्ड को 10 मिलियन डॉलर क्षतिपूर्ति और 5 मिलियन डॉलर जॉनी डेप को हर्जाने के तौर पर देना पड़ेंगे। इस फैसले से जॉनी के फैंस में हर्ष है। 
 
 
क्या था मामला? 
जॉनी डेप और एंबर हर्ड की मुलाकात फिल्म 'द रम डायरी' के सेट पर हुई। दोनों की दोस्ती तुरंत रोमांस में तब्दील हो गई और दोनों ने वर्ष 2015 में एक-दूसरे का हाथ थामा और शादी की। 
 
शादी से पहले हॉलीवुड स्टार एंजिलिना जोली ने जॉनी डेप को चेतावनी दी थी, शादी को रोकने की कोशिश भी की थी, लेकिन जॉनी नहीं माने। एंजिलिना ने जॉनी को यह भी कहा था कि शादी से पहले दोनों के बीच समझौता होना चाहिए, उस पर साइन होना चाहिए, लेकिन जॉनी नहीं माने। 
 
जॉनी और एंबर की शादी केवल एक साल चली और दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक होने के बावजूद कड़वाहट भरे रिश्ते की राख के नीचे अंगारे सुलग रहे थे। तल्खी कम नहीं हुई थी। 2018 में एंबर हर्ड ने 'द वॉशिंगटन पोस्ट' में एक लेख लिखा जिसमें जॉनी का नाम लिए बगैर उन्होंने घरेलू हिंसा का आरोप लगाया।
 
जॉनी इससे तिलमिला गए। उनकी इमेज खराब हो गई। कई फिल्मों से भी उन्हें हाथ धोना पड़ा। उन्होंने एंबर पर मानहानि का आरोप लगाते हुए 50 मिलियन डॉलर का केस कर दिया। अब बारी एंबर की थी। एंबर ने 100 मिलियन डॉलर का दावा ठोंकते हुए जॉनी पर यौन हिंसा के आरोप लगा डाले, जिससे फैंस हैरान रह गए। 

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख