Hanuman Chalisa

नेपोटिज्म पर जॉन अब्राहम बोले- सभी खुद के लिए विकल्प ढूंढें

Updated: सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (15:08 IST)
बॉलीवुड में नेपोटिज्म का मुद्दा बीते कई दिनों से गरमाया हुआ है। कई सेलेब्स इस मुद्दे पर अपनी राय रख चुके हैं। अब जॉन अब्राहम ने भी इनसाइडर-आउटसाइडर पर चल रही बहस पर अपनी राय रखी है। उन्होंने इसकी तुलना ट्विटर ट्रेंडिंग टर्म से की है।

 
एक इंटरव्यू के दौरान जॉन अब्राहम ने कहा, हर किसी का अपना सफर होता है। अपनी लड़ाई होती है, जो उसे खुद लड़नी है। और यहां इस इंडस्ट्री में केवल दो विकल्प हैं, या तो काम करो या फिर बैठकर बस जहर घोलते रहो। जब मैंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी तो मैं एक आउटसाइडर ही था। 

ALSO READ: भारत में धूम मचाने के बाद श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री' जापान में हुई रिलीज
 
फिल्म इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का वक्त गुजार चुके जॉन अब्राहम इनसाइडर- आउटसाइड डिबेट पर कहते हैं- नए लोग जो इंडस्ट्री में आ रहे हैं और जो युवा यहां आने की प्लानिंग कर रहे हैं वे सभी खुद के लिए विकल्प ढूंढें। अगर कोई काम नहीं मिलता है तो खुद के लिए काम बनाएं। मैं यहां काम करने आया हूं। 
 
जॉन अब्राहम ने कहा, मुझे ये बात स्पष्ट है कि मैं यहां अपना काम करने आया हूं और इसे अच्छी तरह से करूंगा। क्या मैं इंडस्ट्री के बाहर से आया हूं और इसे अपना बनाया? हां.. यह लोगों के लिए बहुत अच्छा उदाहरण है। क्या पूरी इंडस्ट्री बड़े दिल वाली है?
 
उन्होंने कहा, क्या मुझे लगता है कि फिल्म इंडस्ट्री के लोग उदार हैं? हां, वो बेहद उदार हैं। क्या इंडस्ट्री में सभी लोग बड़े दिल वाले हैं? शायद नहीं.. लेकिन यह हर इंडस्ट्री की कहानी है।
 
बता दें कि जॉन अब्राहम ने 2003 में आई फिल्म जिस्म से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। आज वे इंडस्ट्री के सबसे सफल एक्टर-प्रोड्यूसर्स में से एक हैं। जॉन इस समय क्राइम ड्रामा फिल्म 'मुंबई सागा' में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पा दो और फिल्में सत्यमेव जयते 2 और अटैक है।
 

Show comments

OTT Release Today (24 July 2026): विक्रांत मैसी की 'मुसाफिर कैफे' से लेकर केके मेनन की 'आदर्श बाल विद्यालय' तक, आज रिलीज हुईं ये फिल्में और सीरिज!

'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस वेदिका पिंटो ने बताया क्यों लव स्टोरी देखना करती हैं पसंद

'किक' के 12 साल: सलमान खान के सामने नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने ऐसे रचा बॉलीवुड का यादगार विलेन का किरदार

YRF की मेगा रोमांटिक-एक्शन फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान, अहान पांडे और शरवरी मचाएंगे धमाल

खेसारी लाल यादव के इवेंट में स्ट्रीट डॉग से बदसलूकी, वीडियो देख भड़कीं मलाइका अरोड़ा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख