Hanuman Chalisa
✕

जाह्नवी कपूर और वरुण धवन की फ्रेश जोड़ी होगी लांच इस फिल्म से

Updated: गुरुवार, 25 अक्टूबर 2018 (14:01 IST)
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अपनी बॉलीवुड पारी शुरू कर चुकी है और उन्हें दर्शकों का प्रेम मिला है। जाह्नवी ने शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ पहली फिल्म 'धड़क' की। जहां ईशान को अब भी अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स का इंतज़ार है वहीं 'धड़क' के बाद करण जौहर ने उन्हें दूसरी बड़ी फिल्म ऑफर की। यह एक मल्टी-स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म 'तख्त' है। अब खबर है कि जाह्नवी को तीसरी फिल्म भी  मिल गई है। 
 
यह फिल्म भी करण जौहर ही प्रोड्यूस करने वाले हैं। साथ ही इसमें उनके साथ एक बार फिर डायरेक्टर शशांक ने हाथ मिलाया है। फिल्म की कहानी तो अब तक पता नहीं चली है, लेकिन जल्द ही इसकी पूरी जानकारी पता चलने वाली है। साथ ही खास बात यह है कि इस बार जाह्नवी के हाथ बड़े एक्टर लगे हैं। फिल्म में उनके साथ इस बार वरुण धवन होंगे। फैंस इस नई जोड़ी को देखने के लिए बेहद उत्सुक हैं। 
 
खबर के मुताबिक करण और शशांक मिलकर दोबारा एक फिल्म बनाने वाले हैं जिसमें उन्होंने जाह्नवी कपूर और वरुण धवन को कास्ट किया है। बाकी कास्ट को लेकर अभी मेकर्स का कहना है कि वे स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं इसलिए बाकी जानकारी में समय लगेगा। साथ ही इसमें जाह्नवी का अलग ही लुक देखने को मिल सकता है और वे एक्शन करती भी नज़र आ सकती हैं। 
 
जाह्नवी को अब तक फैंस ने एक रोमांटिक और छुईमुई अवतार में ही देखा था। लेकिन जाह्नवी अपनी मां की तरह अलग किरदार और एक्सपेरिमेंट करने से घबराती नहीं हैं। शायद इसलिए ही वे अपने लिए नए रोल तलाश कर चुन रही हैं। वहीं उनकी दूसरी फिल्म 'तख्त' की बात करें तो इसमें उनके साथ रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान, अनिल कपूर, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, माधुरी दीक्षित जैसे  कलाकार भी होंगे। वहीं वरुण धवन भी लगातार नई फिल्में करने में लगे हैं और जल्द ही वे गोविंदा की एक फिल्म के रिमेक में भी नज़र  आ सकते हैं। 

Show comments

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का पहला ट्रैक रिलीज, चार दीवारी और समद खान ने डार्क वर्ल्ड का मूड किया सेट

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख