kundali milan
✕

नेपोटिज्म पर बोले शाहिद कपूर- स्टार किड होने के बाद भी एक्टिंग डेब्यू के लिए नहीं मिला बड़ा मौका

Updated: गुरुवार, 30 दिसंबर 2021 (15:19 IST)
मनोरंजन जगत में अक्सर नेपोटिज्म को लेकर बहस छिड़ी रहती हैं। अक्सर आरोप लगते हैं कि बॉलीवुड में स्टार किड्स को ज्यादा तवज्जों दी जाती हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने नेपोटिज्म पर अपनी बात रखी है।

 
शाहिद कपूर का कहना है कि स्टार किड होने के बाद भी उन्हें एक्टिंग डेब्यू के लिए बड़ा मौका नहीं मिला। शाहिद कपूर ने पहली बार नेपोटिजम की डिबेट पर अपना पक्ष रखा है। 
 
शाहिद ने कहा है कि उनके माता-पिता भी जाने-माने कलाकार रहे हैं लेकिन उन्हें कभी इसका फायदा नहीं मिला। हमें कभी ऐसे मौके मिले ही नहीं। लोग सोचते हैं कि आसानी से मौके मिल जाते हैं लेकिन इसे महसूस नहीं कर पाते। मेरा मतलब है कि मुझे ही ऐसा लॉन्च बॉलीवुड में नहीं मिला था।
 
शाहिद कपूर ने कहा, मेरी मां नीलिमा अजीम और पिता पंकज कपूर काफी टैलेंटेड लोग रहे हैं। बहुत कम उम्र में दोनों ने अपनी अच्छी पहचान बनाई थी। काम से दर्शकों के बीच जगह बनाई थी। मुझे नहीं लगता है कि मैंने इतनी कम उम्र में कुछ अच्छा अचीव किया था। मैं अब जाकर सक्सेसफुल हो रहा हूं।
 
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जर्सी के प्रमोशन में बिजी है। इस फिल्म की रिलीज कोरोना की तीसरी लहर के कारण पोस्टपोन हो गई है। 
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख