Refresh

This website hindi.webdunia.com/bollywood-gossip/jennifer-lopez-files-for-divorce-from-ben-affleck-after-two-years-of-marriage-124082100068_1.html is currently offline. Cloudflare's Always Online™ shows a snapshot of this web page from the Internet Archive's Wayback Machine. To check for the live version, click Refresh.

  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Jennifer Lopez files for divorce from Ben Affleck after two years of marriage
Last Modified: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (16:02 IST)

चौथी बार तलाक लेने जा रहीं जेनिफर लोपेज, शादी के 2 साल बाद बेन एफ्लेज से होंगी अलग

Jennifer Lopez will take divorce for the fourth time
Jennifer Lopez : हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीते काफी समय से जेनिफर और बेन एफ्लेकक के अलग होने की खबरें आ रही थी। अब फाइनली जेनिफर लोपेज ने बेन एफ्लेक संग तालक की अर्जी फाइल कर दी है। जेनिफर ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर एलए काउंटी सुपीरियर कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है। 
 
यह चौथी बर है जब जेनिफर लोपेज तलाक लेने जा रही हैं। बेन से पहले जेनिफर तीन बार शादी कर चुकी थीं। उनकी पहली शादी क्यूबा के एक वेटर ओजी नोआ संग हुई थी। जेनिफर ने दूसरी शादी अपने बैकअप डांसर क्रिस जड़ से की थी। हालांकि 2 साल में ही दोनों का तलाक हो गया। 
 
इसके बाद जेनिफर लोपेज ने तीसरी शादी साल 2004 में सिंगर मार्क एंथनी संग की। दोनों का रिश्ता 2014 तक चला। इसके बाद जेनिफर ने बेन संग चौथी शादी रचाई थी। जेनिफर और बेन ने साल 2000 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। तब जेनिफर अपने दूसरे पति ‍क्रिस संग तलाक लेने की प्रोसेस में थीं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jennifer Lopez (@jlo)

जेनिफर और बेन ने 2002 में सगाई भी कर ली थी। दोनों 2003 में शादी भी करने वाले थे। लेकिन अचानक जेनिफर और बेन ने अपनी शादी का प्लान टाल दिया था। इसके बाद जनवरी 2004 में दोनों की सगाई भी टूट गई। 2021 में जेनिफर और बेन ने दोबारा एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था। 
 
इसके बाद जेनिफर और बेन ने 2022 में शादी रचाई थी। दोनों ने पहली शादी जुलाई 2022 में लास वेगस में की थी। इसके बाद अगस्त 2022 में जॉर्जिया में एक भव्य समारोह में दोबारा शादी की थी। 
 
टीएमजेड के मुताबिक, जेनिफर ने अपने चल रहे फाइनैंशल इशूज़ के बीच बेन से तलाक के लिए अर्जी दायर की है। कुछ करीबी सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच कई महीनों से सेटलमेंट के लिए बहस हो रही थी। यहां तक कि जेनिफर और बेन ने कई बार एक-दूसरे से हर तरह का कम्यूनिकेशन बंद कर दिया।
 
ये भी पढ़ें
मुर्शिद का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, माफिया डॉन के किरदार में छाए के के मेनन