kalsarpa dosh calculator
✕

'जयेशभाई जोरदार' का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज, गुजराती लड़के के किरदार में दिखा रणवीर सिंह का अलग अंदाज

Updated: बुधवार, 4 दिसंबर 2019 (12:25 IST)
पिछले दिनों ही यशराज फिल्म्स ने 'जयेशभाई जोरदार' को लेकर आधिकारिक घोषणा की थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। अब इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

 
'जयेशभाई जोरदार' के लिए रणवीर सिंह गुजराती छोकरा बने हैं। इस लुक में रणवीर सिंह काफी जच रहे हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में रणवीर सिंह पोलका डोट्स ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और फेडेड पैंट में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में रणवीर के पीछे बहुत सारी महिलाएं घूंघट डाले खड़ी दिखाई दे रही हैं।
 
इस तस्वीर को ध्यान से देखने पर पता समझ आता है कि फिल्म जयेशभाई जोरदार के इस किरदार के लिए रणवीर सिंह ने फिर से अपना वजन कई किलो घटाया। उनके हाव भाव और देहभाषा भी बिल्कुल किसी गुजराती युवक जैसी दिख रही है।

ALSO READ: इस वजह से नए निर्देशकों के साथ काम करते हैं अक्षय कुमार
 
फिल्म का निर्देशन दिव्यांग ठक्कर द्वारा किया जा रहा है। महिला सशक्तीकरण पर बन रही फिल्म जयेशभाई जोरदार में रणवीर सिंह की हीरोइन फिल्म अर्जुन रेड्डी से डेब्यू करने वाली शालिनी पांडे हैं।
 
खबरों के अनुसार जयेशभाई जोरदार में अपने किरदार के बारे में रणवीर सिंह ने कहा, 'इस फिल्म में मेरा किरदार जयेशभाई एक ऐसा अनोखा नायक है जो एक साधारण आदमी होते हुए भी असाधारण स्थिति आने पर कुछ असाधारण कर देता है। वह संवेदनशील और दयालु है और पितृसत्तात्मक समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास रखता है।'

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख