• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. janhvi kapoor talk about her bihari girl character in good luck jerry
Written By
Last Modified: सोमवार, 18 जुलाई 2022 (13:37 IST)

जाह्नवी कपूर के लिए चुनौतीपूर्ण था 'गुड लक जेरी' में बिहारी लड़की का किरदार निभाना

जाह्नवी कपूर के लिए चुनौतीपूर्ण था 'गुड लक जेरी' में बिहारी लड़की का किरदार निभाना | janhvi kapoor talk about her bihari girl character in good luck jerry
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुड लक जेरी' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म में जाह्नवी एक बिहारी लड़की के किरदार में नजर आएंगी।

 
बिहारी लड़की का किरदार निभाने के लिए जाह्नवी ने काफी मेहनत की है। उन्होंने बिहारी बोली भी सीखी है। जाह्नवी कपूर ने इस फिल्म में भारत के एक छोटे से शहर की एक साधारण लड़की जैरी की भूमिका निभाई है। 
 
जाह्नवी कपूर ने कहा, 'गुड लक जेरी' में मैं एक बिहारी लड़की का किरदार निभा रही हूं, जो अपने आप में एक बड़ा चैलेंज था। मैं कभी बिहार नहीं गई हूं। सीधे तौर पर किसी बिहारी से संपर्क भी नहीं रहा है, तो भाषा और डिक्शन पर काफी काम किया। उस दुनिया को अच्छी तरह से समझने में काफी वक़्त लगाया। गणेश मेरे डायलेक्ट कोच थे, जो बिहार से ही हैं तो उन्होंने बहुत मदद की।
 
गौरतलब है कि सिद्धार्थ सेन निर्देशित गुड लक जेरी थ्रिलर फिल्म है। आनंद एल राय इसके सह-निर्माता हैं। इस फिल्म में दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ, नीरज सूद और सुशांत प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 2018 में प्रदर्शित तमिल फिल्म कोलामावू कोकिला का रीमेक है।यह फिल्म 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।
 
ये भी पढ़ें
हिमाचल प्रदेश की इन 5 जगहों पर बारिश में घूमना पड़ सकता है भारी