suvichar

जैकलीन फर्नांडीज 1 लाख लोगों तक पहुंचाएगी खाना, लॉन्च किया YOLO फाउंडेशन

Updated: मंगलवार, 4 मई 2021 (17:39 IST)
जैकलीन फर्नांडीज ने YOLO फाउंडेशन की स्थापना की है। इस नेक काम के लिए जैकी ने कई एनजीओ के साथ समझौता किया है जो हमारे समाज में विभिन्न आवश्यकताओं को पूरा करने के हित में काम करते हैं। 
 
रोटी बैंक नामक एक एनजीओ के साथ, जैकलीन इस महीने 1 लाख लोगों तक खाना पहुंचाएंगी। वही, फ़ीलाइन फाउंडेशन के साथ भागीदारी करते हुए, अभिनेत्री ने सड़को पर रहने वाले जानवरों की मदद करने की पहल की है। साथ ही, अभिनेत्री फ्रंट लाइन कार्यकर्ता मुंबई पुलिस बल के बीच मास्क और सैनिटाइज़र भी डिस्ट्रीब्यूट करेंगी। 
जैकलीन ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा- ‘हमारे पास एक ही लाइफ है जिसका इस्तेमाल हमें दूसरों की दुनिया बेहतर करने में करना चाहिए। मैं YOLO फाउंडेशन लॉन्च कर रही हूं जो कई एनजीओ का पार्टनर है।


 
जैकलीन फर्नांडीज ने अक्सर एक कदम आगे बढ़ाकर उन लोगों तक मदद पहुंचाई है, जिन्हें कठिन वक़्त में इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है। चाहे वह बाढ़ राहत के बाद घरों का पुनर्निर्माण करना हो या बच्चों के पोषण के लिए काम करना हो, अपने सकारात्मक रवैये के साथ, जैकी ने उन लोगों के बीच प्यार और खुशी फैलाई है, जिन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख