1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Jacqueline Fernandez, Pole Dance, Horse Riding, Race 3, Drive

पोल डांस और स्केचिंग के बाद जैकलीन फर्नांडीज़ कर रही हैं घुड़सवारी

जैकलीन फर्नांडीज़
जैकलीन फर्नांडीज़ एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो नई चीजें सीखना पसंद करती हैं और इस बार उन्होंने घुड़सवारी अपनाई है। एक के बाद एक ये गॉर्जियस एक्ट्रेस अपने फैंस को अपने नए शौक से मिलवाती रहती हैं, जिससे आश्चर्य होता है कि ऐसा कुछ है क्या जो वे नहीं कर सकती हों। 
 
पियानो बजाने से लेकर शानदार पोल डांस तक, वे हर किसी को अपना फैन बना चुकी हैं। अब वे अपनी घुड़सवारी से भी सभी को चौंका रही हैं। इसकी एक तस्वीर जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए लिखा कि दिन का विटामिन डी लेने का बेस्ट तरीका। 


 
जैकलीन सिर्फ पियानो और पोल डांस ही नहीं स्केचिंग में भी बेहद एक्सपर्ट हैं। उनके पास एक से एक खूबी है और वे उन्हें बेहतरीन तरीके से निभाती हैं। उन्हें आर्ट से बहुत प्यार है। 
 
जैकलीन काम के मामले में फिलहाल सलमान खान के साथ रेस 3 की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद वे ड्राइव फिल्म की भी तैयारी कर रही हैं। 
अगला लेख
श्रीदेवी-बोनी-अनिल की साथ की गई फिल्में