Hanuman Chalisa
✕

हाउसफुल 4 से जैकलीन बाहर

Updated: मंगलवार, 10 अप्रैल 2018 (15:55 IST)
इससे पहले भी खबर थी और अब भी यही खबर है कि साजिद खान अपनी फिल्म 'हाउसफुल 4' में जैकलीन फर्नांडीज़ के साथ काम नहीं करेंगे। साजिद फिल्म की टीम से जुड़ने से पहले ही यह साफ कर चुके थे कि जैकलीन से उनके व्यक्तिगत और प्रोफेशनल दोनों ही व्यवहार ठीक नहीं हैं इसलिए वे इस फिल्म में जैकलीन को लेना पसंद नहीं करेंगे। 
 
साजिद नाडियाडवाला और साजिद खान 'हाउसफुल' फ्रैंचाईज़ी के चौथे भाग में दोबारा साथ आए हैं। दोनों ही इस फिल्म के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे। नई कास्ट के अलावा इनकी कोशिश है कि हाउसफुल के सभी भागों से मेन कास्ट को लिया जाए। लेकिन जैकलीन को लेने से साफ मना कर दिया गया है। 
 
जैकलीन ने पहले भाग में गेस्ट अपीरियंस किया था। दूसरे और तीसरे भाग में वे लीड रोल में थीं। इस चौथे भाग में साजिद खान के वापस आ जाने के कारण जैकलीन इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाएंगी क्योंकि ये एक्स-कपल एक-दूसरे के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं है। 
 
सूत्र के मुताबिक साजिद नाडियाडवाला के लिए चॉइस बहुत क्लियर थी। साजिद खान या जैकलिन फर्नांडिज के बीच उन्हें किसी एक को चुनना था। नाडियाडवाला जिन्होंने जैकलीन के साथ हाउसफुल, हाउसफुल 2, हाउसफुल 3, ढिशुम और बागी 2 में काम किया है उन्हें हाउसफुल 4 के लिए छोड़ना पड़ा। 
 
फिल्म की कास्ट में फिलहाल अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, कृति सेनन, परिणीति चोपड़ा, कियारा आडवाणी और बॉबी देओल शामिल हैं। फिल्म की शूटिंग इस वर्ष एक अंत तक शुरू हो जाएगी। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख