manglik dosh calculator
✕

ट्रोलर्स से परेशान होकर जावेद जाफरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को कहा अलविदा, बोले- और नहीं झेल सकता

Updated: सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (17:20 IST)
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने बेबाक विचारों के लिए भी जाने जाते हैं। जावेद जाफरी अक्सर सोशल मीडिया पर समसामयिक मुद्दों पर अपने बेबाक विचार व्यक्त करते रहते हैं, जिसके चलते वह अक्सर ट्रोल भी जाते हैं।

ALSO READ: करण जौहर बोले- अगर मैं श्रीदेवी की कोई फिल्म निर्देशित करता तो हो जाती फ्लॉप
 
जावेद जाफरी नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई पोस्ट करते रहे हैं। लेकिन जब उन्हें इस मुद्दे पर ट्रोल किया जाने लगा तो वे इससे बेहद दुखी और परेशान हो गए, और उन्होंने सोशल मीडिया से नाता तोड़ने की घोषणा कर दी।
 
जावेद जाफरी ने खुद ट्वीट करके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म छोड़ने की घोषणा की है। जावेद ने लिखा 'इस नफरत और ट्रोलिंग को और नहीं झेल सकता। स्थिति सुधरने तक सोशल मीडिया से जा रहा हूं। आशा करता हूं कि सबकुछ जल्द ठीक हो जाएगा। इंशाअल्लाह। भारत पहले है, जय हिंद।'
 
जावेद जाफरी का यह ट्वीट खूब वायरल भी हो रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। इसके अलावा कई सेलिब्रिटीज भी जावेद जाफरी के इस फैसले पर उन्हें सलाह दे रहे हैं कि वे ट्रोलर्स को ब्लॉक कर दें और अनदेखा करें, लेकिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म न छोड़ें।

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख