kalsarpa dosh calculator
✕

पहली ही फिल्म में हो रही देरी, कैसे आगे बढ़ेगे ईशान खट्टर

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (11:54 IST)
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की फिल्म '‍बियॉण्ड द क्लाउड्स' का कुछ समय पहले ही ट्रेलर रिलीज़ हुआ था जिसमें ईशान और मालविका मोहनन की एक्टिंग को बहुत सराहा गया था। ईरानी फिल्म मेकर माजिद मजीदी की यह फिल्म पहले 23 मार्च 2018 को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन अब आगे बढ़ गई है। 

ALSO READ: अय्यारी : फिल्म समीक्षा
यह फिल्म अब 20 अप्रैल 2018 को प्रदर्शित होगी। ज़ी स्टूडियोज़ के बिज़नेस हेड सुजय कुट्टी ने बताया हम इस फिल्म की रिलीज़ ग्लोबली एक ही तारीख को करना चाहते हैं। ऐसे सम्मानित फिल्म निर्देशक द्वारा बनाई गई यह फिल्म दुनिया भर में एक साथ रिलीज़ होनी चाहिए।

निर्माता शरीन मंत्री केडिया ने कहा फिल्म वर्ल्ड वाइड रिलीज़ चाहती है। मजीदी एक दूरदर्शी इंसान हैं, जिनका इमोशनल कनेक्शन भाषा की सीमाओं के पार है। 
 
20 अप्रैल को रिलीज़ होने वाली इस फिल्म में ईशान खट्टर और मालविका मोहनन शानदार लग रहे हैं। यह एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसके मां-बाप उसके बचपन में ही गुज़र जाते हैं। बड़ा आदमी बनने की चाह में वो ऐसे काम कर बैठता है जिससे उसकी ज़िंदगी बदल जाती है। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख