kalsarpa dosh calculator
✕

श्रवणबेलगोला : भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक शुरू

Updated: शनिवार, 17 फ़रवरी 2018 (17:09 IST)
* श्रवणबेलगोला में 12 साल बाद हो रहा है महामस्तकाभिषेक
 
प्राचीन तीर्थस्थल श्रवणबेलगोला में 12 साल गुजरने के बाद पुन: महामस्तकाभिषेक शुरू हो गया है। कर्नाटक राज्य के हासन जिले के एक छोटे से गांव श्रवणबेलगोला में 17 फरवरी 2018 से भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक का भव्य आयोजन शुरू हो गया है जिसमें लाखों जैन भक्त शामिल होंगे।
 
यहां विराजित भगवान गोम्मटेश्वर बाहुबली की विशालकाय प्रतिमा पूर्णत: एक ही पत्थर से निर्मित है। इस मूर्ति को बनाने में मूर्तिकार को लगभग 12 वर्ष लगे। महामस्तकाभिषेक में शामिल होने वाले श्रद्धालुअों के लिए 12 नगरों और 17 महाभोजनालय बनाए गए हैं।

ALSO READ: जानिए जैन धर्म के प्रमुख पवित्र तीर्थस्थल...
 
शनिवार, 17 फरवरी 2018 से महामस्तकाभिषेक का शुभारंभ हो चुका है, जो सोमवार, 26 फरवरी 2018 तक चलेगा। हालांकि इस उत्सव का आयोजन 7 फरवरी से शुरू हो चुका है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 7 फरवरी को इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इसी के साथ पंचकल्याणक महोत्सव भी शुरू हो गया। जर्मन तकनीक पर आधारित मंच से लाखों लोग यहां भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक करेंगे।
 
ज्ञात हो कि इस महामस्तकाभिषेक का आयोजन हर 12 वर्ष में होता है। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 7 फरवरी 2018 को श्रवणबेलगोला में महामस्तकाभिषेक महोत्सव का उद्घाटन किया। इसी के साथ पंचकल्याणक महोत्सव भी शुरू हुआ। इस आयोजन में करीब 500 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है।
 
इस महाआयोजन के दौरान 7,000 से भी ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। यहां जर्मन तकनीक से तैयार किए गए मंच पर 10 करोड़ रुपए से भी ज्यादा खर्च हुए हैं। यहां 12 नए नगर बसाए गए हैं जिनमें श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इस महामस्तकाभिषेक में देश-विदेश से लाखों लोगों के आने की संभावना है।
 
यहां 17 फरवरी से शुरू हुए महामस्तकाभिषेक के भव्य आयोजन का समापन 26 फरवरी को होगा।
 

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

विशाखा नक्षत्र में बुध की चाल: इन 5 राशियों के खुलेंगे तरक्की और धन लाभ के रास्ते

मंगल का मघा नक्षत्र गोचर: 19 दिसंबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

मार्गशीर्ष माह 2026: प्रमुख त्योहार, महत्व और आध्यात्मिक परंपराएं, कब से कब तक रहेगा?

उत्पन्ना एकादशी 2026: 4 दिसंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, पारण समय और धार्मिक महत्व

सभी देखें

25 November Birthday: आपको 25 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 25 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

अगला लेख