dharma sangrah
✕

सलमान खान और कबीर खान फिर साथ करेंगे फिल्म!

Updated: शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (17:27 IST)
सलमान खान इस समय 'राधे' कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हुई है। न ही अनाउंस हुई है। किक 2 को लेकर हलचल जरूर है, लेकिन फिल्म कब शुरू होगी फिलहाल तय नहीं है। राधे के बाद सलमान खाली नहीं बैठना चाहते हैं, इसलिए वे फिल्म साइन करने के मूड में हैं। 
 
सूत्रों के अनुसार सलमान और कबीर खान में पिछले दिनों मुलाकात हुई। कबीर खान फिल्म '83 की शूटिंग पूरी कर चुके हैं और फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन जारी है। 
 
कबीर ने एक आइडिया सलमान को सुनाया जो सलमान को बेहद पसंद आया। कबीर जल्दी ही स्क्रिप्ट सलमान को बताएंगे और यदि सब कुछ सही रहा तो कबीर-सलमान की फिल्म फिर शुरू हो सकती है। 
 
शानदार फिल्म दे चुकी है यह जोड़ी 
कबीर खान और सलमान खान ने तीन फिल्में साथ की। एक था टाइगर ब्लॉकबस्टर रही। दूसरी फिल्म बजरंगी भाईजान न केवल ब्लॉकबस्टर रही बल्कि इसे सलमान की बेस्ट फिल्म भी माना जाता है। तीसरी फिल्म ट्यूबलाइट असफल रही थी। 
 
क्यों टूटी यह जोड़ी?
ट्यूबलाइट की मेकिंग के दौरान सलमान और कबीर में क्रिएटिव डिफरेंस हो गए थे। सलमान के कई सुझाव कबीर ने नहीं माने और इससे दोनों के बीच विवाद की खबरें भी आई थी। ट्यूबलाइट असफल रही और उसके बाद कबीर-सलमान की राहें जुदा हो गईं। 
 
कबीर ने रणवीर को लेकर 83 बना दी और सलमान अन्य फिल्मों में व्यस्त हो गए। वक्त के साथ दोनों के बीच अबोला टूटा और अब संभव है कि फिर दोनों साथ काम करते नजर आएं। 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख