• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. is rashmika mandanna first look form pushpa 2 copied from mahesh babu film
Last Modified: शनिवार, 6 अप्रैल 2024 (15:39 IST)

क्या पुष्पा 2 में रश्मिका मंदाना ने किया महेश बाबू का स्टाइल कॉपी? श्रीवल्ली ने किया रिएक्ट

रश्मिका के जन्मदिन के मौके पर पुष्पा 2 से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है

is rashmika mandanna first look form pushpa 2 copied from mahesh babu film - is rashmika mandanna first look form pushpa 2 copied from mahesh babu film
Pushpa 2 The Rise: साल 2021 में रिलीज हुई 'पुष्पा : द राइज' से अल्लू अर्जुन को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ने श्रीवल्ली का किरदार निभाकर सभी का दिल जीत लिया था। वहीं अब फैंस इस फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2 : द रूल' बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 
 
बीते ‍दिन रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के मौके पर 'पुष्पा 2 : द राइज' से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है। इस पोस्टर में ग्रीन कलर की साड़ी पहने रश्‍मिका मंदाना बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्टर में श्रीवल्ली का लुक देखते ही बन रहा है। 
 
पोस्टर में श्रीवल्ली एक आंख के पास हाथ रखकर पोज कर रही हैं। इस पोस्टर के सामने आने के बाद कई लोग इसे कॉपी बता रहे हैं। दरअसल यह पोस्टर महेश बाबू की फिल्म गुंटूर करम के एक पोस्टर से मेल खाता हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स 'पुष्पा 2' और 'गुंटूर करम' का पोस्टर शेयर करके अपना रिएक्शन दे रहे हैं। 
 
इतना ही नहीं रश्मिका मंदाना ने भी इस पर रिएक्ट किया है। एक यूजर्स ने दोनों तस्वीरों का कोलाज बना कर सोशल मीडिया पर शेयर किया तो इस पर रिएक्ट करते हुए रश्मिका ने कहा, 'ओ, बढ़िया... मुझे ये कोलाज पसंद आया।' 
 
बता दें कि 'पुष्पा : द राइज' के 2021 में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद, अल्लू अर्जुन सीक्वल में वापस आ रहे हैं, जो मेस्ट्रो सुकुमार के निर्देशन में बनाई जा रही हैं। इस फिल्म में रश्मिका और एक्टर फहाद फासिल भी अहम किरदार में हैं। फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स और मुत्तमसेट्टी मीडिया ने प्रोड्यूस किया है। 
 
ये भी पढ़ें
विद्या बालन की फिल्म दो और दो प्यार का ट्रेलर रिलीज, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की दिखी कहानी