Hanuman Chalisa

भारत लौटने वाले हैं इरफान खान, 'हिन्दी मीडियम 2' से बड़े परदे पर वापसी

Updated: बुधवार, 24 अक्टूबर 2018 (12:48 IST)
सभी के फेवरेट और वर्सेटाइल एक्टर इरफान खान को कुछ समय पहले ही बड़ी बीमारी हुई थी जिसके लिए उन्हें फिल्मों से ब्रेक लेना पड़ा था। वे अपनी बीमारी के इलाज के लिए विदेश गए हैं। हालांकि इस बीच उनकी दो फिल्में रिलीज़ हुईं और दर्शकों ने फिल्मों को बहुत सराहा, लेकिन उनकी कुछ फिल्में ठंडे बस्ते में चली गई थीं। 
 
अब खबर है कि फैंस जल्द ही इरफान खान को बड़े परदे पर दोबारा देख पाएंगे। फिल्म 'पद्मावत' के बाद दीपिका सिर्फ इरफान के साथ एक फिल्म करने को राज़ी हुई थीं। लेकिन इरफान की तबीयत के चलते दीपिका भी रूक गईं और फिल्म भी। लग रहा था कि ठीक होते ही इरफान, दीपिका के साथ वाले फिल्म में काम करेंगे। लेकिन यहां तो खबर कुछ और ही है। 
 
पहली खुशखबरी तो यह कि इरफान जल्द ही अपने इलाज के बाद भारत लौटने वाले हैं। दूसरी खुशखबरी यह कि वे जल्द ही फिल्मों में भी काम शुरू कर देंगे जिनमें उनकी पहली फिल्म होगी हिट फिल्म 'हिन्दी मीडियम' का सीक्वल। 7 महीनों के बाद इरफान लौट रहे हैं। इसके बाद वे जल्द ही फिल्म 'हिन्दी मीडियम' के सीक्वल के लिए भी तैयारी करेंगे। खबर है कि फिल्म की शूटिंग भी जल्द ही शुरू होगी। 
 
फिल्म 'हिन्दी मीडियम' में इरफान खान के साथ सबा कमर भी लीड में थी। इस फिल्म को इंटरनेशनल लेवल पर भी काफी सफलता मिली थी। अब इसके सीक्वल को दिनेश विजन के प्रोडक्शन्स मैडॉक फिल्म के बैनर तले बनाया जाएगा। साथ ही इसकी कहानी पिछली फिल्म के 10 साल बाद की कहानी होगी। 'हिंदी मीडियम 2' की शूटिंग इसी साल दिसंबर में शुरू हो जाएगी। 

Show comments

Resident Evil Movie Preview: Raccoon City में फिर मचेगा खौफ, मेडिकल कूरियर के सामने मौत की दौड़

Daayra Movie Preview: करीना कपूर और पृथ्वीराज की टक्कर, जब कानून और इंसाफ होंगे आमने-सामने

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा के बेटे अबीर सिंह 'टार्जन' से करेंगे बॉलीवुड डेब्यू, सूरज पंचोली भी आएंगे नजर!

दिशा सालियान केस में बड़ा मोड़, CBI ने दर्ज की FIR, आदित्य ठाकरे, रिया चक्रवर्ती समेत कई बड़े नाम जांच के घेरे में

गणेश आचार्य ने किया नई फिल्म 'गणेश डस्ट टू स्टारडस्ट' का ऐलान, फर्स्ट लुक आउट

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख