Hanuman Chalisa
✕

Indian Idol 12 विजेता Pawandeep Rajan पहले बस ड्राइवर थे

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (12:21 IST)
'इंडियन आइडल 12' को अपना विजेता मिल चुका है। पवनदीप राजन इस सीजन के विजेता बने हैं। 12 घंटे तक चले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विजेता का ऐलान किया गया। फिनाले में पवनदीप राजन की टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शन्मुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक लग्जरी कार मिली है। पवनदीप राजन गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं।
 
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। पवनदीप के दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। उनके पिता भी मशहूर सिंगर हैं। शो में दूसरे स्थान पर अरुणिता कांजीलाल और तीसरे स्थान पर सायली कांबले रही हैं। वहीं चौथे स्थान पर मोह्म्मद दानिश रहे। इसके बाद निहाल तारो और शन्मुख प्रिया क्रमश: पांचवे और छठे स्थान पर रहे।
 
पवनदीप के बारे में एक खास बात यह है कि वे एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ एक अच्छे ड्राइवर भी हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वे बस चला रहे हैं। बैकग्राउंड में गदर फिल्म का गाना 'मैं निकला गड्डी लेके' चल रहा है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख