Hanuman Chalisa
✕

इंडियन आइडल 12 के विजेता बने पवनदीप राजन, पहले भी जीत चुके हैं रियलिटी शो

Updated: सोमवार, 16 अगस्त 2021 (11:02 IST)
'इंडियन आइडल 12' को अपना विजेता मिल चुका है। पवनदीप राजन इस सीजन के विजेता बने हैं। 12 घंटे तक चले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विजेता का ऐलान किया गया। फिनाले में पवनदीप राजन की टक्कर अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शन्मुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी।

 
पवनदीप राजन को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक लग्जरी कार मिली है। पवनदीप राजन गाने के साथ-साथ लगभग कोई भी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट बजा लेते हैं। 
 
शो में दूसरे स्थान पर अरुणिता कांजीलाल और तीसरे स्थान पर सायली कांबले रही हैं। वहीं चौथे स्थान पर मोह्म्मद दानिश रहे। इसके बाद निहाल तारो और शन्मुख प्रिया क्रमश: पांचवे और छठे स्थान पर रहे।
 
पवनदीप राजन उत्तराखंड के चंपावत के रहने वाले हैं। वह पहले भी एक सिंगिंग रियलिटी शो जीत चुके हैं। वे 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। पवनदीप के दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक थे। उनके पिता भी मशहूर सिंगर हैं। 
 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख