गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. ileana dcruz shares her hot bikini photo on social media
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 मई 2020 (16:23 IST)

लॉकडाउन में इलियाना डिक्रूज को सताने लगी बीच की याद, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें

लॉकडाउन में इलियाना डिक्रूज को सताने लगी बीच की याद, शेयर की हॉट बिकिनी तस्वीरें - ileana dcruz shares her hot bikini photo on social media
कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में आम इंसान से लेकर सेलेब्स तक अपने-अपने घरों में कैद हैं। हालांकि सेलेब्रिटी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े हुए हैं। वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को बीच की याद आने लगी है।

 
हाल ही में इलियाना ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में इलियान वहाइट बिकिनी पहने बोल्ड अंदाज में पोज देजी नजर आ रही हैं। तस्वीर शेयर करते हुए इलियना ने कैप्शन में लिखा, 'बीच को मिस करती हूं।' 
 
इलियाना की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। इस तस्वीर पर अब तक 5 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। 
 
बता दें कि इलियाना अक्सर अपनी हॉट एंड बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इलियाना ने इससे पहले अर्थ डे पर एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह बीच पर आराम फरमाती नजर आ रही थीं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो फिल्म बर्फी से बॉलीवुड में कदम रखने वाली इलियाना आखिरी बार पागलपंती में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, उर्वशी रौटेला, अरशद वारसी, जॉन अब्राहम, अनिल कपूर जैसे सितारें नजर आए थे।