dharma sangrah

Punyashlok Ahilyabai के सेट पर भी पढ़ाई करती हैं Aditi Jaltare, बोलीं- कभी एग्जाम से घबराहट नहीं होती

Updated: गुरुवार, 20 मई 2021 (13:35 IST)
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का पीरियड ड्रामा 'पुण्यश्लोक अहिल्याबाई' 18वीं सदी पर आधारित है, जिसमें एक ऐसी महिला की कहानी है, जो अपने वक्त से आगे की सोच रखती थीं और जिन्हें अपने ससुर मल्हार राव होल्कर का निस्वार्थ समर्थन मिला था। 

 
ऐसे समय पर जब सामाजिक नियमों और पुरुषवादी सोच का बोलबाला था, तब महिलाओं के लिए शिक्षा को वर्जित माना जाता था, और उन्हें उनकी आवाज और उनके अधिकारों से वंचित रखा जाता था। ऐसे वक्त में अहिल्याबाई एक मिसाल बनकर उभरीं, जिन्होंने यह साबित किया कि कोई भी इंसान अपने लिंग या जन्म से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान होता है।
 
एक्ट्रेस अदिति जलतारे, इस शो में यंग अहिल्याबाई होल्कर का लीड रोल निभा रही हैं। इस शो में इस समय अहिल्या का सफर दिखाया जा रहा है, जो शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं, लेकिन समाज में इसका विरोध होता है। हालांकि मल्हार राव होल्कर उनके सपने पूरे करते हैं। 
 
अदिति खुद कक्षा छठवीं में पढ़ती हैं और इस बारे में उन्होंने भी अपने अनुभव बताए। उन्होंने बड़े गर्व के साथ दावा किया कि उन्हें कभी एग्जाम से डर नहीं लगा।
 
अदिति जलतारे ने कहा, आमतौर पर मुझे एग्जाम से घबराहट नहीं होती। मैं परीक्षा की तैयारी और रिवीजन के लिए समय निकाल लेती हूं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि लगातार अभ्यास ही काम आता है। मैं हमेशा से एक समर्पित स्टूडेंट रही हूं, जो पढ़ाई को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देती है। 
 
उन्होंने कहा, यहां तक कि शूटिंग के दौरान भी मैं अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहती हूं और ब्रेक में मैं अपने वक्त का इस्तेमाल रिवीजन के लिए करती हूं। इससे मुझमें आत्मविश्वास पैदा होता है और फिर मैं निश्चिंत होकर बिना किसी डर या घबराहट के एग्जाम देती हूं।
 

पटोला से रेड साड़ी तक, गणेश चतुर्थी के लिए दीपिका पादुकोण के 10 बेस्ट ट्रेडिशनल लुक से लें इंस्पिरेशन

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख