dharma sangrah
✕

क्या इंडस्ट्री में मुस्लिमों संग होता है भेदभाव? हुमा कुरैशी ने दिया जवाब

Updated: रविवार, 9 जुलाई 2023 (16:06 IST)
huma qureshi: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तरला' के प्रमोशन में बिजी हैं। हुमा ने फिल्म 'गैंग्स ऑफ वॉसेपुर' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद से वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान हुमा कुरैशी ने इंडस्ट्री में मुस्लिम संग भेदभाव पर बात की है।
 
आजतक को दिए इंटरव्यू के दौरान जब हुमा से पूछा गया कि क्या इंडस्ट्री में धर्म को लेकर भेदभाव होता है? इस पर एक्ट्रेस ने कहा, जब ऐसी बातें होती हैं तो सोचती हूं कि लोग इस तरह की बातें क्यों करते हैं? उन्हें कभी ये महसूस नहीं हुआ कि वे एक मुस्लिम परिवार से आती हैं। उनके साथ कभी कोई भेदभाव नहीं हुआ। 
 
हुमा ने कहा, मुझे भारत में रहते हुए कभी ऐसा नहीं लगा कि अरे मैं मुस्लिम हूं, मैं अलग हूं। मेरे पिता पिछले 50 सालों से 'सलीम' नाम से रेस्टोरेंट चला रहे हैं। निजी तौर पर मुझे कभी भी ऐसा महसूस नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों को हो सकता है। 
 
हुमा कुरैशी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'तरला' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इस फिल्म में वह मशहूर शेफ तरला दलाल की भूमिका में नजर आ रही हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख