dharma sangrah
✕

सुपर 30 का बेमिसाल एक साल : रितिक रोशन बोले- इस फिल्म की सफलता किसी भी अन्य फिल्म से....

Updated: रविवार, 12 जुलाई 2020 (15:21 IST)
गणित प्रतिभा आनंद कुमार पर आधारित फिल्म 'सुपर 30' ने अपनी रिलीज़ का एक साल पूरा कर लिया है। फिल्म के मुख्य अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी भूमिका और अपने अपरंपरागत प्रदर्शन के लिए जमकर तालियां बटोरी थी और आज एक साल बाद उनकी बीती यादें ताज़ा हो गईं है।

 
रितिक रोशन ने कहा, विश्वास नहीं होता कि एक साल हो गया है। मेरे लिए, सुपर 30 की सफलता मेरी अन्य फिल्मों की सफलता की तुलना में अधिक संतोषजनक है। आनंद कुमार बनने से लेकर कैमरे के सामने आने तक का मेरा सफर बेहद ख़ास था। बॉडी लैंग्वेज पर पकड़ बनाने, बारीकियों को सीखने और उसके लिए बदलाव लाने की प्रक्रिया के बारे में सोच कर मेरे चेहरे पर हमेशा मुस्कान आ जाती है।

ALSO READ: अभिषेक बच्चन ने 'ब्रीद: इन टू द शैडोज' में की अमित साध के दमदार अभिनय की सरहाना
 
रितिक रोशन, जो अपने विश्वस्तरीय अच्छे लुक्स और ग्लैमरस व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बिहार से आए गणित शिक्षक की भूमिका निभाने के लिए एक गज़ब का ट्रांसफॉर्मेशन धारण किया था।
 
यह भूमिका पूरी तरह से उनके कम्फर्ट ज़ोन से बाहर थी और कईयों ने उन्हें फिल्म न करने की सलाह भी दी थी। लेकिन समय-समय पर खुद को चुनौती देने वाले अभिनेता ने इस चुनौती से भी हाथ मिलाया और पर्दे पर अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सभी को आश्चर्यचंकित कर दिया।
 
रितिक ने फिल्म में खुद को इतनी अच्छी तरह से ढाला कि कुछ मिनट के लिए, लोग भूल गए कि स्क्रीन आनंद कुमार नहीं बल्कि पर रितिक रोशन है। यही वजह है कि रितिक रोशन को अपने शीर्ष स्तरीय प्रदर्शन के लिए हर एक क्रिटिक द्वारा सरहाया गया था।
 
पिछले साल रिलीज़ हुई इस फिल्म के मात्र दो महीने बाद, उन्होंने 'वॉर' के साथ स्क्रीन पर वापसी की थी, जिसमें अभिनेता ने एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया था। 
 

Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख