Daily Horoscope
✕

रितिक रोशन की एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' की शूटिंग हुई खत्म

Updated: गुरुवार, 2 नवंबर 2023 (16:35 IST)
Film Fighter : भारत के पहले हवाई एक्शन फिल्म 'फाइटर' के निर्माताओं ने इंडिपेंडेंस डे के दिन एक थ्रिलिंग फर्स्ट मोशन पोस्टर के बाद 'स्पिरिट ऑफ फाइटर' लॉन्च किया था। इस सब सामने आते ही फैन्स की एक्साइटमेंट हाई हो गई। और अब फिल्म से जुड़ी एक एक्टाइटिंग अपडेट में पता चला है कि रितिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है।
 
इस फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। हाल में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान आकर्षित करते हुए रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म फाइटर का सबसे प्रतीक्षित अपडेट दिया और बताया कि फिल्म आखिरकार पूरी हो गई है। 
 
सेट से एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'और फाइटर की शूटिंग हुई रैप!' सिद्धार्थ आनंद के इस अपडेट को शेयर करने के बाद रितिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर ये अपडेट अपने फैन्स को दी।
 
बता दें, ये साल की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर में से एक है और अब जब फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है, तो दर्शकों में फिल्म की रिलीज का इंतजार तेज हो गया है। इस फिल्म में सुपरस्टार रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर पहली बार स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं।
 
सिद्धार्थ आनंद वॉर और पठान की शानदार सफलता के बाद इस फिल्म के साथ एक्शन का स्तर बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म वास्तव में टैलेंट, टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग के बेहतरीन मेल का प्रतीक है।
 
मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के सहयोग से वायाकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत, 'फाइटर' सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित हैं और इसमें रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर लीड रोल्स में हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख