बुधवार, 16 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hrithik roshan saba azad sussanne khan and arslan goni party together in goa
Written By
Last Modified: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (14:50 IST)

रितिक रोशन-सबा आजाद और सुजैन खान-अर्सलान गोनी ने गोवा में साथ में की पार्टी, तस्वीरें वायरल

Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर रितिक रोशन बीते काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। रितिक और सुजैन खान एक दूसरे से अलग होने के बाद अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। दोनों की लाइफ में नया पार्टनर भी आ गया है। जहां रितिक का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद से जुड़ रहा है। वहीं सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं।

 
अब हाल ही में रितिक-सबा और सुजैन-अर्सलान एक साथ पार्टी करते स्पॉट किए गए। 5 अप्रैल को रिकित-सबा आजाद और सुजैन खान-अर्सलान गोनी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। ये दोनों कपल्स गोवा में एक पार्टी अटेंड करने के लि निकले थे।
 
इस पार्टी को पूजा बेदी ने होस्ट किया था। इस पार्टी से कुछ तस्वीरें सामने आई है, जिसमें रितिक रोशन और सुजैन खान अपने-अपने पार्टनर संग एंजॉय करते दिख रहे हैं। पार्टी में सुजैन खान की बहन फराह अली खान भी मौजूद थीं। इसके अलावा जायद खान, अभिषेक कपूर भी शामिल हुए।
 
तस्वीरों में रितिक रोशन काले रंग की टी-शर्ट पहने बढ़ी हुई दाढ़ी में नजर आ रहे हैं। सबा आजाद ने बेबी पिंक टॉप पहना हुआ है। सुजैन खान ब्लैक कलर की ड्रेस में हैं, जबकि अर्सलान गोनी फ्लोरल शर्ट में नजर आ रहे हैं। 
 
बता दें कि रितिक रोशन ने भले ही सबा आजाद संग अपना रिलेशनशिप कंफर्म नहीं किया है, लेकिन दोनों अक्सर साथ में स्पॉट होते रहते हैं। सबा आजाद रितिक के परिवार के संग भी स्पेशल बॉन्डिंग शेयर कर रही हैं। 
 
रितिक रोशन और सुजैन खान ने शादी के 14 साल बाद साल 2014 में तलाक ले लिया था। भले ही दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन रितिक और सुजैन काफी अच्छे दोस्त हैं। सुजैन खान ने कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन का समय भी अपने बच्चों के साथ रितिक के साथ ही बिताया था।
ये भी पढ़ें
अप्रैल में घूमने जाने की 5 सबसे सुंदर, सस्ती और सुहानी जगह