• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Hrithik Roshan, Ritik Roshan, Siddharth Malhotra, Karan Johar, Arjun Kapoor
Written By

करण की फिल्म... रितिक की जगह ली सिद्धार्थ ने

रितिक रोशन
सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरूण धवन और आलिया भट्ट बॉलीवुड के तीन ऐसे कलाकार हैं जो फिल्ममेकर करण जौहर का हर कहना मानते हैं। करण ने ही इन्हें लांच किया था और अब अपनी फिल्मों में लगातार अवसर दे रहे हैं। करण का फायदा यह है कि ये सितारे युवाओं में बेहद लोकप्रिय हैं। 
 
जैसा कि पहले ही आपको बताया जा चुका है कि हाल ही में करण ने रितिक रोशन को 'कलंक' फिल्म का ऑफर दिया था। यह एक पीरियड ड्रामा है और रितिक का मूड पीरियड ड्रामा का नहीं बल्कि कॉमेडी करने का है, लिहाजा उन्होंने करण की फिल्म ठुकरा दी। इसके पहले वे करण की 'शुद्धि' को भी ठोकर मार चुके हैं। 
 
रितिक ने फिल्म के लिए ना कहा और करण ने फौरन फोन अपने शागिर्द सिद्धार्थ से मिलाया। सिद्धार्थ के मुंह से हां तो निकलना ही था। वे इस फिल्म में आ गए। सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में एक और हीरो है।
कौन है वो हीरो... अगले पेज पर

अर्जुन कपूर भी 'कलंक' में नजर आएंगे। उन्हें पहले ही साइन किया जा चुका है क्योंकि इस फिल्म को अभिषेक वर्मन बना रहे हैं जिनके साथ अर्जुन ने '2 स्टेट्स' नामक हिट फिल्म दी है। 
अर्जुन छोड़ सकते हैं फिल्म... अगले पेज पर

अर्जुन ने जब यह फिल्म साइन की थी तब उन्हें बताया गया था कि इसमें रितिक रोशन होंगे। अर्जुन से रितिक बड़े सितारे हैं, इसलिए वे फिल्म के दूसरे हीरो बनने के लिए तैयार हो गए, लेकिन अब मामला गड़बड़ हो गया। रितिक की जगह सिद्धार्थ ने ली है जिन्हें अर्जुन अपने समकक्ष मानते हैं। उनके साथ दोयम दर्जे की भूमिका निभाना पसंद करेंगे या फिर करण की फिल्म से अलग हो जाएंगे। शायद उनका रोल भी बढ़ा दिया जाए। 
 
ये भी पढ़ें
अक्षय कुमार को मुझसे चार सौ गुना ज्यादा पैसा मिलता है