dipawali
✕

बिखरे बालों में पापड़ बेचते नज़र आए रितिक

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (16:33 IST)
रितिक रोशन जब भी कोई फिल्म करते हैं उनका एक अलग ही रूप सामने आता है। फिलहाल वे आनंद कुमार की बायोपिक कर रहे हैं और इसमें भी उनका लुक देखने लायक है। वे पहचान में ही नहीं आ रहे हैं। 'सुपर 30' में वे सुपर लग रहे हैं। 
 
अभी कुछ दिनों पहले ही उनका आनंद कुमार वाला एक लुक सामने आया था जिसमें उनके बिखरे बाल थे, सादे कपड़े और अलग ही पर्सनेलिटी। अब उनकी एक और तस्वीर वायरल हो रही है। इसमें वे सड़कों पर पापड़ बेचते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें भी उनका सादा लुक पहचानने में नहीं आ रहा। शर्ट-पैंट और गमछा पहने वे काफी सिंपल लग रहे हैं। वे आनंद कुमार के किरदार में पूरी तरह घुल चुके हैं। रितिक कम लेकिन बेहतरीन फिल्में करते हैं। 
 
फिल्म 'सुपर 30' पटना के आनंद कुमार की कहानी होगी, जिसमें वे कैसे इतने बड़े संस्थान के संस्थापक बने यह बताया जाएगा। सुपर 30 नामक क्लास चलाने वाले आनंद कुमार ऐसे गरीब 30 बच्चों को मुफ्त की क्लासेस देते हैं जो आईआईटी में प्रवेश पाना चाहते हैं। यह फिल्म विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। इसमें रितिक के साथ छोटे परदे की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। 

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख