मंगलवार, 8 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. hot actress nia sharma troll afrer share baby bump photo on social media
Written By

फैंस को पसंद नहीं आया निया शर्मा का यह फोटो, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल

Nia Sharma
निया शर्मा हॉट एंड सेक्सी एक्ट्रेस में से एक है। निया सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहती हैं और बोल्ड और सेक्सी फोटो और वीडियो की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। निया इन दिनों भी सुर्खियों में बनी हुई हैं जिसकी वजह उनकी तस्वीर है। हाल ही में निया ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जिससे के बाद वो खूब ट्रोल हो रही हैं।
निया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक महिला की तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो में वह महिला एक कार में लेटी हुई नजर आ रही है और उसका भारी पेट दिख रहा है। फोटो के साथ निया ने कैप्शन लिखा, (Me after i eat) 'खाने के बाद मैं ऐसी हो जाती हूं।' इस फोटो को लेकर अब लोग निया को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
निया शर्मा की इंस्टाग्राम पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर निया के 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं। कभी टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से फेमस हुई निया कई शोज में नजर आईं हैं। निया 'जमाई राजा' में रवि दुबे के साथ अपने किरदार की वजह से भी खूब पॉपुलर हुईं थीं।
निया शर्मा का असली नाम नेहा शर्मा है। निया रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' में भी नजर आ चुकीं हैं। निया अपनी हॉट इमेज और जबरदस्त फैन फॉलोइंग के चलते साल 2017 में दीपिका पादुकोण को पछाड़कर एशिया की सबसे सेक्सी महिला की खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।
ये भी पढ़ें
दर्शकों ने कलंक को किया रिजेक्ट, जानिए 5 दिनों में कितने रहे कलेक्शन