dharma sangrah
✕

'ए वेडिंग स्टोरी' का मोशन पोस्टर रिलीज, दिखी साल की सबसे डरावनी शादी की झलक

Updated: गुरुवार, 1 अगस्त 2024 (15:26 IST)
A Wedding Story: बॉलीवुड हॉरर जॉनर को एक्सप्लोर करने में माहिर रहा है। और इस सबसे पसंदीदा जॉनर में नवीनतम जोड़ अभिनव पारीक द्वारा निर्देशित 'ए वेडिंग स्टोरी' है। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।
 
इससे पहले मेकर्स ने फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्टर के साथ प्रशंसकों को रहस्यमय दुनिया की एक डरावनी झलक देखने को मिली है। इस सुपरनैचरल हॉरर फिल्म एक खुशहाल शादी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो जल्द ही एक बुरे सपने में बदल जाती है क्योंकि अशुभ घटनाएं होने लगती हैं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Mukti Mohan (@muktimohan)

हॉरर की दुनिया में एक अनूठी गहराई को उजागर करते हुए, ए वेडिंग स्टोरी में प्रभावशाली प्रदर्शनों के साथ शानदार दृश्य और खौफनाक धुनें भी हैं जो निश्चितरूप से लोगों को पसंद आएगी। फिल्म की कहानी मौत की एक परंपरा पर आधारित  है जिसने सदियों से देश भर के लोगों को परेशान किया है।
 
प्यार और अस्तित्व की इस रोमांचक कहानी में मुक्ति मोहन, वैभव तत्ववादी, लक्षवीर सिंह सरन, मोनिका चौधरी, अक्षय आनंद, डॉ. प्लोम खुराना और पीलू विद्यार्थी हैं। ए वेडिंग स्टोरी का निर्माण विनय रेड्डी ने किया है तथा इसका लेखन और निर्माण शुभो शेखर भट्टाचार्य ने बाउंडलेस ब्लैकबक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले किया है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख