1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. happy birthday taapsee pannu got slapped 7 times to create perfect shot for the film thappad

happy birthday taapsee pannu got slapped 7 times to create perfect shot for the film thappad

Taapsee Pannu Birthday
Taapsee Pannu Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू 1 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। तापसी अपनी हर फिल्म अपनी परफॉर्मेंस से दर्शकों के इंप्रेस कर देती हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर तापसी कई अवॉर्ड्स भी जीत चुकी हैं।

बीते दिनों तापसी की फिल्म 'थप्पड़' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में तापसी ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया जो अपनी लाइफ में हिंसा को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करती है और अपने पति से एक पार्टी में थप्पड़ खाने के बाद वो उसे छोड़ देने का फैसला करती हैं।
 

इस फिल्म की कहानी का एक सीन इतना महत्वपूर्ण था कि तापसी ने इस शॉट को परफेक्ट करने के लिए 7 थप्पड़ खाए थे। तापसी पन्नू ने कहा था कि मेरा को-स्टार पावेल इस बात से घबराया हुआ था कि उसे मुझे जोर से थप्पड़ मारना है। वो इतना ज्यादा डरा हुआ और बैचेन था कि उसे मानसिक तौर पर इस शॉट के लिए तैयार होने में दो दिन लग गए। 
 
तापसी ने कहा था कि मुझे इस शॉट को परफेक्ट करने में काफी रीटेक लग गए। फिल्म में केवल एक ही थप्पड़ दिखाया गया। लेकिन इस शॉट को पूरा करने में मुझे 7 थप्पड़ यानी 7 रीटेक लगे। मुझे लगता है कि मैंने पूरी फिल्म में इतने रीटेक नहीं दिए हैं।
 
बता दें कि तासपी पन्नू ने फिल्मी करियर की शुरूआत साउथ इंडस्ट्री से की थी। उनकी साउथ डेब्यू फिल्म 2010 में रिलीज हुई 'झुम्मांदी नादम' थी। वहीं बॉलीवुड में तापसी ने साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'चश्मेबद्दू' से किया था। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
छह नामों से जानी जाती थीं मीना कुमारी