biodatamaker
✕

हिना खान पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता के निधन के बाद अब कोरोना की चपेट में आईं एक्ट्रेस

Updated: मंगलवार, 27 अप्रैल 2021 (11:35 IST)
देशभर में कोरोनावायरस ने कहर बरपा रखा है। इस महामारी की चपेट में कई सेलेब्स भी आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस हिना खान के सिर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पिता को खोने के कुछ दिनों बाद ही अब वह कोरोनावायरस की चपेट में आ गई हैं। इससे उनकी परेशानियां और बढ़ गई हैं।

 
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर हिना ने संक्रमित होने की जानकारी दी है। उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का अनुरोध भी किया है।
 
हिना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मेरे और परिवार के लिए यह बहुत मुश्किल घड़ी है। इस बीच मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। डॉक्टर्स की सलाह के मुताबिक मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और सभी एहतियात बरत रही हूं।'
 
उन्होंने लिखा, मैं अपने संपर्क में आए सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे अपना टेस्ट करवाएं। मुझे बस आप सब की दुआओं की जरूरत है। सुरक्षित रहे और अपना ख्याल रखें।' 
 
बता दें कि 20 अप्रैल को हिना के पिता का निधन हुआ था। उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी। उस वक्त हिना शूटिंग के सिलसिले में श्रीनगर में थीं। जैसे ही उन्हें पिता के निधन की खबर मिली, वह आनन-फानन मुंबई वापस लौटी थीं।
 
बीते कुछ दिनों में कई सितारें कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सोनू सूद, नील नितिन मुकेश, अर्जुन रामपाल और समीरा रेड्डी हाल-फिलहाल में कोरोना से संक्रमित पाई गई थीं। परेश रावल, गोविंदा, अक्षय कुमार, विक्की कौशल, मिलिंद सोमन, आर माधवन, आमिर खान, कार्तिक आर्यन, मनोज बाजपेयी और रणबीर कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
 

Show comments

गद्दी की लड़ाई से दमदार डायलॉग्स तक, ‘मिर्जापुर’ सीजन 2 के 6 साल पूरे, मेकर्स ने शेयर किया खास वीडियो

‘प्रताप’ में पूनम बनकर लौट रहीं ईशा देओल, फिल्म से सामने आया कैरेक्टर पोस्टर

दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की मंजूरी, 30 अक्टूबर को JLN स्टेडियम में मचेगी धूम

Bigg Boss 20: माही विज ने आम्रपाली दुबे को कहा 'आलू की बोरी', बॉडी-शेमिंग पर मचा बवाल

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख