Daily Horoscope
✕

20 करोड़ की हिचकी... रिलीज से पहले ही सेफ

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (18:04 IST)
आदित्य चोपड़ा ने अपनी पत्नी रानी मुखर्जी को लेकर 'हिचकी' का निर्माण किया है। फरवरी में प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म मार्च में रिलीज हो रही है क्योंकि आदित्य को लगता है कि बच्चे भी इस फिल्म को पसंद करेंगे। इसीलिए वे परीक्षाओं के मौसम से बचना चाहते थे। 
 
हिचकी मात्र 12 करोड़ रुपये में बन कर तैयार हो गई। आठ करोड़ रुपये प्रिंट्स और प्रचार पर खर्च किए गए। इस तरह से कुल लागत हुई 20 करोड़ रुपये। 
 
चूंकि यह यशराज फिल्म्स की फिल्म है इसलिए फिल्म के विभिन्न अधिकारों के बदले अच्छी खासी रकम मिली है। एक तरह से हिचकी की लागत रिलीज के पहले ही लगभग वसूल हो गई है। यह फिल्म पहले वीकेंड से ही फायदे में आ जाएगी। 
 
बात कमाई की नहीं बल्कि प्रतिष्ठा की है। रानी मुखर्जी लंबे समय बाद बड़े परदे पर नजर आएंगी और फिल्म को यशराज‍ फिल्म्स की प्रतिष्ठा के अनुरूप व्यवसाय करना होगा। 
 
भारत में इसे 953 तथा ओवरसीज़ में 343 स्क्रीन्स में इसे रिलीज किया जा रहा है। कुल मिलाकर 1296 स्क्रीन्स में यह फिल्म प्रदर्शित हो रही है। 
 
फिल्म को बड़े शहरों और मल्टीप्लेक्सेस से अच्छे व्यवसाय की उम्मीद है। फिल्म का प्रचार तो अच्‍छा-खासा किया गया है। देखना ये है कि रानी मुखर्जी के नाम पर फिल्म की ओपनिंग कैसी रहती है। 

Show comments

बर्थडे पर कार्तिक आर्यन का बड़ा धमाका, करण जौहर की मॉन्स्टर थ्रिलर 'कालिया' का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख