suvichar
✕

ब्लैकमेल की बेवफा ब्यूटी- उर्मिला मातोंडकर

Updated: गुरुवार, 22 मार्च 2018 (16:57 IST)
एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर अभिनय देव और भूषण कुमार की फिल्म 'ब्लैकमेल' के एक गाने 'बेवफा ब्यूटी' में नज़र आने वाली हैं। इस गाने में वे एक बार डांसर हैं और शानदार डांस कर रही हैं। उर्मिला एक शानदार डांसर भी हैं। छम्मा छम्मा जैसे गीतों पर उनकी परफॉर्मेंस देखते ही बनती है। 'रंगीला' फिल्म में भी उन पर कई गाने फिल्माए गए थे जो अभी भी लोगों को याद हैं। 


 
भूषण कुमार कहते हैं कि फिल्म ब्लैकमेल में इरफान का किरदार ऐसी हालत में है, जिसमें कोई भी व्यक्ति नहीं होना चाहेगा। लेकिन फिल्म का अलग ही मज़ा है। हम ऐसा गाना चाहते थे जो नॉटी और ह्युमरस हो, लेकिन अश्लील ना हो। 'बेवफा ब्यूटी' वही गाना है। अमिताभ भट्टाचार्य के लिरिक्स, अमित त्रिवेदी की कम्पोज़िशन, पवनी पांडे की मसालेदार आवाज़, उर्मिला मातोंडकर जैसी अट्रैक्टिव स्टार पर फिल्माया गया यह गाना शानदार है। 
 
'बेवफा ब्युटी' कैसे दिमाग में आया, यह बताते हुए निर्देशक अभिनय देव बताते हैं कि शुरू में फिल्म में कोई गाना नहीं था। लेकिन जब हम फिल्म की क्रिएटिविटी पर सोच रहे थे, भूषण ने महसूस किया कि निश्चित रूप से एक लिप-सिंक सांग होना चाहिए। मैं पहले से ही एक गाना जोड़ने का सोच रहा था जो कहानी को आगे ले जाता हो। मैं एक आइटम नंबर नहीं चाहता जो आए और चले जाए। हमें पता है कि गाना फिल्म की कहानी को दर्शाता है। 'बेवफा ब्यूटी' से समझ आता है कि यह एक ऐसी सुंदरता के बारे में है जो विश्वासघाती है, जो कि फिल्म का आधार है - एक व्यक्ति जिसकी पत्नी उसे धोखा दे रही है।

Show comments

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे मीका सिंह, मंत्री सुबोध उनियाल से मांगा 35 लाख रुपये का हिसाब, बोले- सार्वजनिक रूप से मांगें माफी

'रामायण' में राम बने रणबीर कपूर ने दशहरा कार्यक्रम में ऐसा क्या कह दिया? सोशल मीडिया पर मचा बवाल, मांगनी पड़ी माफी

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के लिए जियोहॉटस्टार की खास पहल, करोड़ों दर्शकों तक पहुंचेगी फिल्म

Daler Mehndi Controversy: नशे के आरोप पर अनुपम खेर ने मंत्री को लताड़ा, बॉलीवुड सितारे उतरे समर्थन में

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख