dharma sangrah
✕

टाइगर श्रॉफ की मूवी हीरोपंती 2 के दूसरे ट्रेलर में है एक्शन, इमोशन्स और रोमांस का भरपूर डोज

Updated: शनिवार, 23 अप्रैल 2022 (17:25 IST)
एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ, साजिद नाडियाडवाला की आने वाली फिल्म 'हीरोपंती 2' के साथ आपको एक रोमांचक राइड पर ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अब जब इस बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर की रिलीज करीब है, फिल्म के निर्माता ने इसका एक और एक्साइटिंग ट्रेलर रिलीज है। फिल्म का यह लेटेस्ट ट्रेलर बबलू उर्फ टाइगर श्रॉफ की हीरोपंती 2 की महत्वपूर्ण झलकियों को उजागर करता है।
 
ऐसे में फिल्म के दूसरे ट्रेलर की रिलीज को टाइगर के प्रशंसकों के लिए एक सरप्राइज ट्रीट बताया जा रहा है, जिन्होंने आने वाली फिल्म के लिए अपार समर्थन और उत्साह दिखाया है। एक्शन में एक अपग्रेड के साथ, दूसरा ट्रेलर उन भावनाओं को प्रदर्शित करता है, जिनसे नायक साइबर क्राइम की दुनिया को नेविगेट करता है।
 
इस ट्रेलर को अहमदाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लॉन्च किया गया, जिसे टाइगर का दूसरा घर भी कहा जाता है। लेटेस्ट टीज़र ने दर्शकों को एक अलग स्तर पर बबलू के गुस्से, जुनून और दर्द की एक झलक दिखाई है।
 
बागी 2 और बागी 3 जैसी फिल्मों के बाद, सादिज नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और डायरेक्टर अहमद खान की यह तिकड़ी हीरोपंती 2 के साथ एक्शन में एक नया बेंचमार्क स्थापित करने के लिए तैयार है। इस बार ब्लॉकबस्टर की अगली कड़ी को एक बड़े बजट के साथ बनाया जा गया है, जिसमें दर्शक कभी ना देखें गए एक्शन को एन्जॉय करेंगे।
 
रजत अरोड़ा द्वारा लिखित इस फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने दिया हैं। वहीं साजिद नाडियाडवाला की 'हीरोपंती 2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जिन्होंने टाइगर की आखिरी रिलीज 'बागी 3' का निर्देशन भी किया था। फिल्म ईद के खास मौके पर यानी की 29 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Show comments

'रामायण' को लेकर दुनियाभर में बढ़ा उत्साह, ग्लोबल क्रिएटर फ्रांसिस डॉमिनिक ने भारतीय महाकाव्य को बताया गॉडजिला माइनस वन से बेहतर

अमित साध EXCLUSIVE: 'प्रताप' में एक पुलिस अफसर की कहानी नहीं, इंसान के भीतर चल रही जंग दिखाई देगी

'रामायण: पार्ट 1' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी, बिना कट के मिला U सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम

संजय गुप्ता के निधन से संजय दत्त को लगा गहरा सदमा, बोले- तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी

रणबीर कपूर ने पहले ठुकरा दिया था भगवान राम बनने का ऑफर, फिर क्यों बदली अपनी जिंदगी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख