sundarkand
✕

हेमा मालिनी ने देखी 'गदर 2', सोतेले बेटे सनी देओल की तारीफ करते हुए कही यह बात

Updated: रविवार, 20 अगस्त 2023 (11:49 IST)
hema malini watched gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' बॉक्स ऑफिस पर हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रही है। फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। वहीं अब सनी देओल की सौतेली मां हेमा मालिनी ने भी 'गदर 2' की जमकर तारीफें की हैं।
 
हेमा मालिनी ने शनिवार को फिल्म देखी और सिनेमाघर के बाहर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने 'गदर 2' को लेकर अपना रिव्यू भी दिया। हेमा मालिनी ने फिल्म को दिलचस्प बताया और कहा कि ये भारत और पाकिस्तान के लिए एक अच्छा मैसेज है।
 
हेमा मालिनी ने कहा, गदर 2 देख कर आई हूं। बहुत ही अच्छा लगा। जैसी उम्मीद थी वैसी ही थी। बहुत दिलचस्प है। ऐसा लग रहा था कि 70 और 80 के दशक की उस जमाने की फिल्म के जैसा एक दौर है। उस दौर को लेके आए हैं। अनिल शर्मा जी ने बहुत खूबसूरत डायरेक्शन किया है।
 
हेमा मालिनी ने सनी देओल की तारीफ करते हए कहा, सनी कलाकार शानदार हैं। अनिल शर्मा जी के बेटे उत्कर्ष ने भी बहुत सुंदर अभिनय किया है। जो नई लड़की है वह भी बहुत अच्छी है। यह फिल्म देख कर सभी के मन में राष्ट्र के प्रति देशभक्ति की भावना उजागर हो जाती है। फिल्म में हमारे मुस्लिम भाइयों के प्रति जो भाईचारा दिखाया गया है, उससे सभी को सीख लेनी चाहिए।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

‘सिगरेट नहीं तो बीड़ी सही’, जब जेल में संजय दत्त ने पुलिस अफसर को दिया था ऐसा जवाब

गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर मचे बवाल के बीच कोमल रानी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मुझे ज्ञान देने की जरूरत नहीं'

रिपोर्टिंग लाइव का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज, रेत माफिया के काले कारोबार का पर्दाफाश करेंगी परिणीति चोपड़ा

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की फिर बदली रिलीज डेट, अब इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

सलमान खान की 'मातृभूमि' को रक्षा मंत्रालय की हरी झंडी? अब सेंसर बोर्ड से मंजूरी का इंतजार

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख