Daily Horoscope
✕

पंकज धीर के निधन से टूटीं हेमा मालिनी, बोलीं- बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया...

Updated: गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 (15:46 IST)
फेमस टीवी और फिल्म एक्टर पंकज धीर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। पंकज ने बीआर चोपड़ा की 'महाभारत' में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर लोकप्रियता हासिल की थी। हर कोई उन्हें याद कर रहा है। कई सेलेब्स भी पंकज धीर संग अपनी यादें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। 
 
दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी ने भी पंकज धीर के निधन पर दुख जताया है। हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। उन्‍होंने बताया है कि कैसे पंकज धीर हमेशा उनके लिए मददगार बने रहे।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

हेमा मालिनी ने पंकज धीर संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, मैंने एक बहुत ही प्यारे दोस्त को खो दिया है और मैं पूरी तरह से टूट गई हूं। पंकज धीर, हमेशा इतने स्नेही, हर चीज के प्रति उत्साही, एक प्रतिभाशाली अभिनेता, जिन्होंने महाभारत में कर्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीता, जो जीवन से भरपूर थे, ने अंतिम सांस ले ली है।
 
उन्होंने लिखा, कैंसर से एक साहसी लड़ाई के बाद उनका निधन हो गया, जिस पर उन्होंने जीत हासिल करने का दृढ़ संकल्प किया था। मेरे लिए, वह हमेशा बहुत मददगार रहे, मैंने जो भी किया उसमें मुझे प्रोत्साहित किया और जब भी मुझे उनकी जरूरत पड़ी, हमेशा मेरे साथ रहे।

बॉलीवुड की लेटेस्ट न्यूज पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
हेमा मालिनी ने आगे लिखा, मुझे उनके लगातार समर्थन की कमी खलेगी। मेरे जीवन में उनकी मौजूदगी की कमी खलेगी। मैं उनकी प्यारी पत्नी अनीता जी के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं, जो उनके जीवन की रोशनी थीं।
 
हेमा मालिनी की बेटी ईशा ने भी पंकज धीर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा, पंकज अंकल के ‍निधन की खबर सुनकर काफी दुखी हूं। एक प्यारे फैमिली फ्रेंड और हमेशा खुशियों से भरे एक अद्भुत इंसान। आपको और हमारी वो मजेदार बातचीत और उसके बाद आपकी हंसी को बहुत याद करेंगे। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे। आंटी, निकितन और परिवार के प्रति गहरी संवेदना। ओम शांति।
 
बता दें कि पंकज धीर ने अपने करियर की शुरुआत 1983 में फिल्म ‘सुख' से की थी। उन्होंने सौगंध, सनम बेवफा, सड़क, बादशाह, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा चंद्रकांता, कानून, हरिश्चंद्र, युग और ससुराल सिमर का जैसे सीरियल्स में भी एक्टिंग का हुनर दिखाया। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख