Hanuman Chalisa

बेहद लग्जरी लाइफ जीते हैं प्रभास, इतने करोड़ रुपए है नेटवर्थ

Updated: रविवार, 23 अक्टूबर 2022 (12:25 IST)
सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। प्रभास तीन भाई बहनों में सबसे छोटे हैं। उनके चाचा कृष्णम राजू उप्पालापाटि तेलुगु के जाने माने अभिनेता हैं। फिल्‍म बाहुबली और बाहुबली 2 ने प्रभास को जो स्‍टारडम दिया वो बहुत कम अभिनेताओं को मिल पाता है।

 
इन फिल्‍मों के बाद प्रभास हिन्दी बेल्‍ट में भी खूब चर्चित हो गए। प्रभास साउथ के हाइएस्ट पेड एक्टर में से एक है। यही वजह है कि प्रभास बेहद लग्‍जरी लाइफ स्‍टाइल जीते हैं। वह ऐसी-ऐसी महंगी चीजों के शौकीन हैं जिन्‍हें पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। 
 
प्रभास की नेट वर्थ की बात करें तो उनकी कुल नेट वर्थ 160 करोड़ रुपए से ज्‍यादा है। प्रभास कई कंपनियों के ब्रैंड एंबेसडर भी हैं और इसके लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। प्रभास की कमाई का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह देश के सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले सेलेब की लिस्‍ट में भी शुमार हैं। प्रभास लगभग 7 करोड़ रुपए आयकर के भरते हैं। 
 
प्रभास का हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में आलीशान बंगला है जिसे उन्‍होंने 2014 में खरीदा था। प्रभास बेहतरीन कारों के शौकीन भी हैं। उनके लग्जरी गाड़ियों के कलेक्शन में रेंज रोवर भी शामिल है। इसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपए है। वहीं, प्रभास की सबसे महंगी गाड़ी रॉयल रॉयस फैंटम है। इस कार की कीमत लगभग 8 करोड़ रुपए है। 
 
वहीं प्रभास दक्षिण भारत के ऐसे पहले सुपरस्टार हैं, जिनका मोम का पुतला दुनिया के इस प्रसिद्ध मैडम तुषाद म्यूजियम में लगा है। प्रभास ने साल 2002 में फिल्‍म ईश्वर के साथ अपना फिल्म करियर शुरू किया था। साल 2003 में वह फिल्‍म राघवेन्द्र में नजर आए। 2004 में वे फ‍िल्‍म वर्धन में दिखाई दिए। साल 2005 में वह पहली बार बाहुबली फिल्‍म के डायरेक्‍टर एसएस राजामौली की फिल्‍म छत्रपति में भूमिका निभाई और छा गए। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख