dharma sangrah
✕

महात्मा गांधी पर बन रही वेब सीरीज का निर्देशन करेंगे हंसल मेहता, बोले- दर्शक हमेशा याद रखेंगे...

Updated: गुरुवार, 28 जुलाई 2022 (17:14 IST)
बॉलीवुड एक्टर प्रतीक गांधी ने वेब सीरीज 'स्केन 1992 : द हर्षद मेहता स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। अब प्रतीक पर्देपर महात्मा गांधी का किरदार निभाने वाले हैं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट ने बीते दिनों 'महात्मा गांधी' के जीवन पर बायोपिक बनाने का ऐलान किया था।

 
यह बायोपिक वेब सीरीज के रूप में बनेगी जो रामचंद्र गुहा की दो किताब 'गांधी बिफोर इंडिया' और 'गांधी-द इयर्स दैट चेंजेड द वर्ल्ड' पर आधारित होगी। वहीं इस वेब सीरीज का निर्देशन हंसल मेहता करेंगे। यह दूसरी बार है जब हंसल मेहता और प्रतीक गांधी साथ काम कर रहे हैं।
 
हंसल मेहता ने कहा, जब आप महात्मा गांधी जैसे ऐतिहासिक और प्रतिष्ठित व्यक्ति की बात करते हैं, तो एक फिल्म निर्माता के रूप में आप पर पहले से ही बहुत बड़ी जिम्मेदारी आ जाती है। इस वेब सीरीज़ के साथ हमारा दृष्टिकोण इसे यथासंभव वास्तविक बनाना है और रामचंद्र गुहा के काम द्वारा समर्थित है।
 
उन्होंने कहा, हम आश्वस्त और उत्साही हैं कि हम दर्शकों के समक्ष एक ऐसी कहानी लेकर आ रहे हैं जिसे वे हमेशा याद रखेंगे। इस महत्वाकांक्षी कहानी के लिए एक समान दृष्टिकोण के साथ, मैं समीर और अप्लॉज की टीम के साथ एक नई यात्रा शुरू करने के लिए उत्साहित हूं।
 
खबरों के अनुसार इस सीरीज में महात्मा गांधी के शुरुआती दिनों से लेकर, दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्य और फिर भारत में संघर्ष तक की कहानी को दिखाया जाएगा। मुख्य रूप से इस सीरीज में महात्मा गांधी की उन कहानियों को दर्शाया जाएगा, जिनके बारे में लोगों को कम ही जानकारी है।
 

Show comments

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

दिग्गज अभिनेत्री मौसमी चटर्जी पर टूटा दुखों का पहाड़, पति जयंत मुखर्जी का हुआ निधन

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई कुणाल खेमू की फिल्म 'वाइब', प्रीति जिंटा के साथ एक्शन और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का

सेहत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'केबीसी 18' की शूटिंग, जानें कब से आएंगे नए एपिसोड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख