1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. hamid barkzi and soundous moufakir wins splitsvilla x4

डेट न करने के बावजूद 'स्प्लिट्सविला 14' के विनर बने हमीद बार्कजी और साउंडूस मौफकीर

mtv splitsvilla 14
टीवी रियलिटी शो 'एमटीवी स्प्लिट्सविला 14' को अपना विनर मिल गया है। इस बार शो की ट्रॉफी हमीद बार्कजी और साउंडूस मौफकीर ने जीती है। हमीद और साउंडूस 'स्प्लिट्सविला 14' के सबसे मजबूत कपल थे। उन्हें ट्रॉफी के साथ 10 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है।

 
इस शो को सनी लियोनी और अर्जुन बिजलानी होस्ट कर रहे थे। ये शो डेटिंग बेस्ड है, जिसमें बॉयज और गर्ल्स को कपल के रूप में शो को जीतना होता है। खास बात यह है कि हमीद और साउंडूस डेटिंग बेस्ड शो होने के बावजूद वे एक-दूसरे को डेट नहीं कर रहे हैं।
 
ईटाइम्स संग बातचीत के दौरान हमीद ने कहा, हम डेटिंग नहीं कर रहे हैं। हम अच्छे दोस्त हैं और अपनी दोस्ती को आगे भी जारी रखना चाहते हैं। जब भी उसे मेरी जरूरत होगी, मैं हमेशा उसके साथ खड़ा रहूंगा। यह वह जगह है जहां हम आज खड़े हैं।
 
साउंडूस ने कहा, हम शो में अच्छी तरह से जुड़े हुए हैं। वहां भी हमने डेट नहीं किया। हम अच्छी तरह से जुड़े और उसके बाद यह हमने खुद पर छोड़ दिया गया कि हम डेट करना चाहते हैं या नहीं। लेकिन हम अपनी दोस्ती से खुश हैं। मुझे लगता है कि रियलिटी शो में प्यार पाना मुश्किल है।
 
गौरतलब है कि हामीद इससे पहले 2021 में एमटीवी के एक और रियलिटी शो रोडीज के विनर रह चुके हैं। साउंडूस भी 'रोडीज' का पार्ट रह चुकी हैं। वह साल 2021 में एक्ट्रेस बनने के लिए पेरिस से भारत आई थीं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
अल्ताफ शेख से कैसे बने एमसी स्टैन? जानिए 'बिग बॉस 16' विनर का पूरा सफर