गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. halloween 2020 suhana khan priyanka chopra sonam kapoor photos
Written By
Last Modified: रविवार, 1 नवंबर 2020 (16:50 IST)

सोशल मीडिया पर छाया सुहाना खान का हैलोवीन लुक

सोशल मीडिया पर छाया सुहाना खान का हैलोवीन लुक - halloween 2020 suhana khan priyanka chopra sonam kapoor photos
हैलोवीन 2020 हर साल 31 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है। इस खास त्योहार के दिन लोग डरावनी और दिलचस्प वेशभूषा में तैयार होते हैं। साथ ही बच्चों के लिए बहुत सारी मजेदार एक्टिविटीज होती हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियों ने भी इस त्योहार का आनंद लिया।
 
 
सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर भी फैंस से अपने हैलोवीन लुक शेयर किए। शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपना हैलोवीन लुक शेयर किया है। सुहाना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की और फैन्स को अपनी हैलोवीन ड्रेस की झलक दिखाई है। 
सुहाना ने तस्वीर शेयर कर लिखा, 'बीइंग एरियाना एव्री हैलोवीन।' जैसा कि सुहाना खान पॉप सिंगर एरियाना ग्रांडे की बहुत बड़ी फैन हैं। इसीलिए हैलोवीन के लिए सुहाना ने ग्रैमी अवॉर्ड विजेता सिंगर का लुक चुना। सुहाना ने टील ग्रीन कलर की मिनी स्कर्ट और फुल स्लीव्स क्रॉप टॉप पहना है।
 
सोनम कपूर हॉलीवुड की आइकॉनिक एक्ट्रेस मैरलिन मुनरो के रूप में तैयार हुई थीं। उन्होंने अपनी तैयारी का वीडियो भी शेयर किया। सोनम ने बताया कि उन्हें इस रूप में आने के लिए घंटों लगे थे।
 
आमिर खान की बेटी इरा खान का भी हैलोवीन लुक दिखा। इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की हैं। उन्होंने अपने आधे चेहरे को काला कर रखा है। साथ ही काले रंग का टॉप और जैकेट पहना है। इरा का ये लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फिल्टर की मदद से अपना रूप बदला। उन्होंने इस फिल्टर की मदद से फैन्स को हैलोवीन की बधाई दी। प्रियंका की शैतानी हंसी काफी डरावनी लग रही हैं।
 
भूमि पेडनेकर ने अपने अपने हैलोवीन लुक को दिखाने के लिए एक बहुत ही आकर्षक तस्वीर शेयर की। ब्लैक शिमरी ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'वीकेंड रेडी। हैशटैग हैलोवीन।'
ये भी पढ़ें
Bigg Boss 14 : कविता कौशिक-एजाज खान की लड़ाई से तंग आए सलमान खान, छोड़ा स्टेज