biodatamaker
✕

'गुल्लक 5' से क्यों आउट हुए 'अन्नू भैया' वैभव राज गुप्ता, जानिए कारण!

Updated: शुक्रवार, 29 मई 2026 (17:26 IST)
SonyLIV के सबसे पसंदीदा हिंदी शोज़ में से एक 'गुल्लक' अपने पांचवें सीजन के साथ लौट रहा है। हालांकि, इस बार वैभव राज गुप्ता आनंद मिश्रा के किरदार में नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह अब अनंत वी जोशी ने ले ली है। इस अचानक हुए कास्ट बदलाव से शो के फैंस काफी निराश हैं। 
 
‘गुल्लक 5’ के प्रीमियर से पहले रेडिट पर एक अनवेरिफाइड पोस्ट में वैभव के शो छोड़ने की वजह बताई गई। हालांकि, अभिनेता और ‘गुल्लक’ के मेकर्स की तरफ से अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। शो के शुरू होने की उल्टी गिनती के बीच फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर इतनी लोकप्रियता और प्यार मिलने के बाद वैभव ने शो क्यों छोड़ा।

ALSO READ: IMDb पर छाया 33 साल का 'चाइल्ड एक्टर'! ऐश्वर्या राय और शाहरुख खान को पछाड़ टॉप पर पहुंचे युद्धवीर अहलावत
 
अनवेरिफाइड रेडिट पोस्ट के मुताबिक, ‘गुल्लक’ में अन्नू का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए वैभव राज गुप्ता ने अपनी फीस बढ़ाने की मांग की थी। पोस्ट में दावा किया गया कि पिछले सीजन में उन्हें शो के बजट के बराबर फीस दी गई थी। इस बार जब उन्होंने और ज्यादा फीस मांगी तो मेकर्स बजट की वजह से उन्हें अफॉर्ड नहीं कर पाए। इसके बाद शो को स्ट्रीम करने वाला OTT प्लेटफॉर्म SonyLIV इस मामले में शामिल हुआ और उसने स्थिति संभाली।
 
क्योंकि ‘गुल्लक’ सीमित बजट में बनाया जाता है, इसलिए TVF और SonyLIV के लिए वैभव की फीस में और बढ़ोतरी करना संभव नहीं था। ऐसा करने पर बेसिक खर्चों में कटौती करनी पड़ती और बाकी कलाकारों की फीस भी कम करनी पड़ती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात को लेकर वैभव और टीम के बीच बड़ा विवाद हुआ। इसके बाद '12th Fail' से लोकप्रियता हासिल करने वाले अनंत वी जोशी को अन्नू के रोल के लिए साइन किया गया।
 
‘गुल्लक’ सीजन 5 में जमील खान और गीतांजलि कुलकर्णी के अलावा हर्ष मायर, सुनीता राजवार, गोपाल दत्त, हेली शाह और मनुज शर्मा भी नजर आएंगे। जमील खान शो में परिवार के मुखिया संतोष मिश्रा का किरदार निभाते हैं, जबकि गीतांजलि कुलकर्णी मां शांति मिश्रा के रोल में हैं। 

बॉलीवुड की अन्य लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें 
 
हर्ष मायर मिश्रा परिवार के सबसे छोटे बेटे अमन का किरदार निभा रहे हैं। सुनीता राजवार पड़ोसन बिट्टू की मम्मी के रोल में नजर आती हैं। शो में मिश्रा परिवार रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी परिस्थितियों जैसे करियर का दबाव, घर के खर्चे, पड़ोस की बातें, त्योहार और पारिवारिक रिश्तों को दिखाता है।
 
‘गुल्लक’ सीजन 5, सोनी लीव पर 5 जून को रिलीज होगा। इस शो को TVF ने बनाया है। इसका निर्देशन पलाश वासवानी, अमृत राज गुप्ता और श्रेयांश पांडे ने किया है। इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था। इसके बाद दूसरा सीजन 2021 में, तीसरा 2022 में और चौथा सीजन 2024 में रिलीज हुआ।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख