kalsarpa dosh calculator
✕

गोविंदा ने दी कोरोनावायरस को मात, वीडियो शेयर कर बोले- अपुन आ गईला है

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (11:45 IST)
देश में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर से बढ़ गया है। इस महामारी की चपेट में बीते कुछ दिनों में कई बॉलीवुड सेलेब्स भी आ चुके हैं। पिछले हफ्ते गोविंदा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वे कोरोना पॉजिटिव आने के बाद घर पर ही क्वारंटीन थे।

 
वहीं अब गोविंदा ने कोरोना से जंग जीत ली है। महज चार दिनों के अंदर उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। खुद गोविंदा ने इस बात की जानकारी एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है।
 
गोविंदा की ये वीडियो बुमरेंग में बनी हुई है जिसमें वो मस्ती भरे अंदाज़ में गेट से बाहर आते दिख रहे हैं। गोविंदा ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'अपुन आ गईला है। टेस्टेड निगेटिव।'
 
बता दें कि 4 अप्रैल को ही गोविंदा के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी। हालांकि उन्हें थोड़े ही लक्षण थे। उनसे पहले उनकी बीवी सुनीता भी कोविड -19 का शिकार हुई थीं। गोविंदा ने अपने सम्पर्क में आये सभी लोगों से जल्द से जल्द टेस्ट करा लेने की अपील की थी। 
 
गौरतलब हो कि पिछले कुछ दिनों में कई बॉलीवुड हस्तियों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आ चुका है। अक्षय कुमार, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, बप्पी लहरी, मिलिंद सोमन, विक्रांत मैसी, आमिर खान, आर माधवन, परेश रावल, सतीश कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। 
 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख