Daily Horoscope
✕

गोल्ड और सत्यमेव जयते का बॉक्स ऑफिस पर आठवां दिन

Updated: गुरुवार, 23 अगस्त 2018 (13:41 IST)
गोल्ड और सत्यमेव जयते बेहतरीन सप्ताह में रिलीज हुई हैं। 15 अगस्त की छुट्टी के साथ ईद की छुट्टी का भी लाभ दोनों फिल्मों को मिला। आइए जानते हैं कि दोनों फिल्मों ने आठ दिनों में कितना कलेक्शन किया है। 
 
गोल्ड 
पहले अक्षय कुमार की 'गोल्ड' की बात। इस फिल्म ने जैसी धमाकेदार शुरुआत की थी वैसी रफ्तार बाद में कायम नहीं रख पाई। पहले दिन के कलेक्शन के आधार पर कहा जाने लगा कि यह डेढ़ सौ करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी, लेकिन अब ये संभव नहीं दिख रहा है। बाद के दिनों में तो 'गोल्ड' और 'सत्यमेव जयते' के कलेक्शन समान आने लगे।

ALSO READ: गोल्ड : फिल्म समीक्षा

मल्टीप्लेक्स और बड़े शहरों में यह फिल्म मजबूती से जमी रही, लेकिन सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म को कम दर्शक मिले। फिल्म ने आठवें दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। आठ दिनों में यह फिल्म लगभग 86 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। दूसरे वीकेंड में इस फिल्म का सौ करोड़ क्लब में शामिल होना निश्चित है। कुल मिलाकर 'गोल्ड' का प्रदर्शन अपेक्षा से कम रहा है। 
 
सत्यमेव जयते
सत्यमेव जयते का कलेक्शन अपेक्षा से ज्यादा रहा है। आठवें दिन फिल्म ने 6.67 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और अब तक यह फिल्म भारत से 71.13 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है। किसने सोचा था कि जॉन की फिल्म यहां तक पहुंच जाएगी। कम लागत में बनी यह फिल्म हिट हो गई है।

ALSO READ: सत्यमेव जयते : फिल्म समीक्षा

सिंगल स्क्रीन और छोटे शहरों में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया। बड़े शहर और मल्टीप्लेक्स में फिल्म कम पसंद की गई, लेकिन जिस टारगेट ऑडियंस के लिए यह बनाई गई थी उन्हें यह पसंद आई और निर्माता का काम हो गया। क्या सौ करोड़ क्लब में यह शामिल हो पाएगी? दूसरे वीकेंड के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। 

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख