Daily Horoscope
✕

GK क्या करेगा?, Bigg Boss 19 की ट्रॉफी जीतने के बाद गौरव खन्ना का पोस्ट, हेटर्स को दिया जवाब

Updated: सोमवार, 8 दिसंबर 2025 (12:40 IST)
टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को अपना विनर मिल चुका है। टीवी के सुपरस्टार कहे जाने वाले गौरव खन्ना ने 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की है। शो की शुरुआत से ही गौरव खन्ना जीत के दावेदार माने जा रहे थे। अपने शांत स्वभाव और लड़ाई झगड़ों से दूर रहने के बाद भी गौरव ने यह शो जीत लिया। 
 
गौरव खन्ना ने बिग बॉस का विनर बनने के बाद गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी संग ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने इस जीत के लिए अपने फैंस का आभार भी जताया। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gaurav Khanna (@gauravkhannaofficial)

गौरव खन्ना की टीम ने लिखा, तीन महीने का सफर आखिरकार खत्म हो गया... और यह कैसा अंत था। ट्रॉफी घर आ गई है। वे पूछते रहे, “GK क्या करेगा?” और जैसा कि हमने हमेशा कहा GK हम सबके लिए ट्रॉफी घर लाएगा। उसने ऐसा किया। यह सफ़र बहुत ही खूबसूरत तरीके से बहुत ज़्यादा रहा है। 
 
उन्होंने लिखा, हमने गौरव के साथ हर एक दिन, हर उतार-चढ़ाव, ताकत और इज़्ज़त का हर पल जिया है। और आज, यह जीत पर्सनल लग रही है। यह हर उस इंसान की जीत है जिसने उन पर विश्वास किया, जिसने वोट दिया, जो उनके साथ खड़ा रहा, जिसने उनके सपने को अपना बनाया। आज, हम सिर्फ़ एक ट्रॉफी का जश्न नहीं मना रहे हैं। हम विश्वास, प्यार और साथ का जश्न मना रहे हैं। हम साथ मिलकर जीत रहे हैं। दिल की गहराइयों से धन्यवाद।
 
बता दें कि शो में अक्सर फरहाना भट्ट गौरव को लेकर कहती रहती थीं GK क्या करेगा। ऐसे में गौरव का यह पोस्ट उनके हेटर्स को जवाब माना जा रहा है। वहीं गौरव खन्ना की जीत ने इस धारणा को भी तोड़ दिया कि जो बिग बॉस के घर में लड़ाई-झगड़े करता है, वो ही विजेता बनता है। 
 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख