गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. gauahar khans vacation in maldives hot photos goes viral
Written By
Last Updated : रविवार, 29 अगस्त 2021 (17:47 IST)

मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रहीं गौहर खान, ट्रांसपेरेंट शर्ट में शेयर की हॉट तस्वीरें

gauahar khan
बिग बॉस फेम और एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपने पति जैद दरबार संग मालदीव में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। गौहर वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। 
 
हाल ही में गौहर खान ने मालदीव वेकेशन से अपनी कुछ स्टनिंग तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में वह ट्रांसपेरेंट शर्ट पहने नजर आ रही हैं। 
 
ट्रांसपेरेंट शर्ट को गौहर ने न्योन ग्रीन कलर की बिकिनी और व्हाइट शॉर्ट्स संग पेयरअप किया है। तस्वीरों में गौहर बेहद बोल्ड अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
अपने किलर पोज से गौहर फैं को दीवाना बना रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए गौहर खान ने कैप्शन में लिखा, 'सन एंड सैंड।' 
 
इसके अलावा गौहर ने अपना एक डांस वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में वह बोज पर एक अंग्रेजी गाने पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में गौहर फुल मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं।
 
बता दें कि बिग बॉस 7 जीतने के बाद गौहर की लोकप्रियता काफी इजाफा हुआ है। गौहर बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रणबीर कपूर के साथ 2009 में 'रॉकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ द ईयर' में बॉलीवुड डेब्यू किया था। 
 
ये भी पढ़ें
अफगानिस्तान में फंसे टीवी एक्ट्रेस के जीजा, नहीं हो पा रहा संपर्क