sundarkand
✕

गणेश आचार्य की फिल्म 'देहाती डिस्को' इन दिन होगी रिलीज

Updated: शनिवार, 21 मई 2022 (16:54 IST)
बॉलीवुड के जानेमाने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य जल्द ही हिंदी डांस फ़िल्म 'देहाती डिस्को' में अभिनय करते नजर आने वाले हैं। 'देहाती डिस्को' फिल्म डांस के साथ-साथ पिता-पुत्र के रिश्ते पर इर्द-गिर्द आधारित है। फिल्म में गणेश के बेटे की भूमिका सक्षम शर्मा हैं। फिल्म में रवि किशन भी एक महत्वपूर्ण किरदार में नज़र आने वाले हैं।
 
 
यह फिल्म 27 मई को रिलीज होने जा रही हैं। फिल्म 'देहाती डिस्को' के प्रमोशन के सिलसिले में राजधानी पटना पहुंचे गणेश आचार्य ने कहा कि फिल्म बेहद खूबसूरत बनी है। ट्रेलर को अभी तक लोगों ने खूब सराहा है, इसलिए उम्मीद है कि फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिलेगा। इस फ़िल्म में मेरे बेटे का किरदार निभा रहे सक्षम के साथ हमारा डांस का फेस ऑफ सबसे अहम पार्ट है, जो दर्शकों को झूमने को मजबूर कर देगा।
 
मास्टर गणेश आचार्य ने कहा कि यह फिल्म मेरे लिए काफी स्पेशल है। फिल्म की पूरी टीम ने शानदार काम किया है। हमारी फिल्म दर्शकों पर अपनी गहरी छाप छोड़ेगी। उन्होंने कहा कि देहाती हमारी संस्कृति है और डिस्को पश्चिमी संस्कृति है। यह फिल्म दोनों के बीच संघर्ष को दर्शाती है। दो संस्कृतियां और यह हमारी भारतीय संस्कृति के प्रति मेरे प्रेम को भी दर्शाती है।
 
वहीं, सक्षम शर्मा ने कहा कि मैंने गणेश सर से बहुत कुछ सीखा। अब उनके साथ स्क्रीन शेयर करना बेहद अच्छा लग रहा है। मैं शुरू में बहुत घबराया हुआ था। उन्होंने मुझे सिखाया कि बीट्स पर हमेशा तेज कदम करना जरूरी नहीं है, बल्कि परफॉर्म करना है, सहज और नरम तरीके से। मुझे उम्मीद है कि सभी को मेरा परफॉर्मेस पसंद आएगा।
 
गीतेश चंद्राकर, कुरेशी प्रोडक्शंस प्रा.लि. के वसीम कुरेसी और वन एंटरटेनमेंट फ़िल्म प्रोडक्शन के कमल किशोर मिश्रा फिल्म देहाती डिस्को के निर्माता और मनोज शर्मा निर्देशक है। फिल्म में गणेश आचार्य, रवि किशन, मनोज जोशी, राजेश शर्मा, साहिल एम खान व मास्टर सक्षम मुख्य भूमिका में है। जबकि रेमो डिसूजा गेस्ट एपीयरेंस में नजर आने वाले है।
 

Show comments

जब CJI ने राजपाल यादव से कहा- अच्छी फिल्म बनाइए, एक्टर ने वहीं बता दिया अगली फिल्म का नाम

Drishyam 3 Box Office: वीकडे में भी नहीं थमी रफ्तार, अजय देवगन की सबसे बड़ी हिट बनने की ओर

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर बनने वाले हैं माता-पिता, खास अंदाज में सुनाई गुड न्यूज

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

Drishyam The Conclusion Box Office: सोमवार को भी नहीं थमी रफ्तार, 200 करोड़ के बेहद करीब पहुंची फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख