Daily Horoscope
✕

सिनेमाघरों में धमाका मचाने के बाद इस दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज होगी 'गदर 2'

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (18:00 IST)
Gadar 2 OTT Release: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया है। यह 'गदर 2' एक दिन के लिए हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म भी बनी थी। हालांकि अगले ही दिन शाहरुख की 'जवान' ने 'गदर 2' का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
 
'गदर 2' अपनी रिलीज के 54 दिन बाद भी सिनेमाघरों में छाई हुई है। अब यह फिल्म अपनी ओटीटी रिलीज के लिए भी तैयार है। बॉक्स ऑफिस रिलीज के लगभग दो महीने बाद, 'गदर 2' अपने ओटीटी प्रीमियर के लिए पूरी तरह से तैयार है। 'गदर 2' के डिजिटल प्रीमियर ऐलान हो गया है। 
 
'गदर 2' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम होगी। जी5 ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'गदर 2' का एक पोस्टर शेयर करते हुए इसके रिलीज डेट का ऐलान किया है। 
 
उन्होंने लिखा, 'उल्टी गिनती शुरू! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए बिल्कुल तैयार है। भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में जी 5 पर आ रही है।' गदर 2 का प्रीमियर 6 अक्टूबर को होगा। 
 
बता दें कि 'गदर 2' का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। इस फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, मनीष वाधवा, लव सिन्हा और सिमरत कौर अहम किरदार में हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख