ganesh chaturthi

विक्रांत मैसी की फिल्म '12वीं फेल' का ट्रेलर रिलीज

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (17:30 IST)
12th Fail Trailer: विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' का बहुप्रतीक्षित ट्रेलर रिलीज हो गया है। अनुराग पाठक की बेस्टसेलर किताब पर बेस्ड फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की '12वीं फेल' आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी द्वारा अपनाए गए रास्तों पर रोशनी डालती है।
 
फिल्म में विक्रांत मैसी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में विक्रांत एक ऐसे किरदार में नजर आएंगे जिसमें कड़ी मेहनत और लगन से सफलता हासिल करने का जज्बा झलकता है। वह आईपीएस ऑफिसर मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं। 
 
12वीं फेल के ट्रेलर की शुरुआत विक्रांत मैसी से होती है, जो इस फिल्म में मनोज कुमार शर्मा का किरदार निभा रहे हैं, जो चंबल के एक गांव से दिल्ली के मुखर्जी नगर में यूपीएससी की तैयारी करने आता है। यहां आकर उसे अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए टॉयलेट साफ करने से लेकर कई छोटे- बड़े काम करने पड़ते हैं, क्योंकि परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है और उसे सपोर्ट नहीं कर सकता।
 
पूरे दिल से मेहनत करने के बाद मनोज का हौसला तब टूट जाता है, जब वो बार-बार एग्जाम में फेल होने लगता है, लेकिन गिरकर वो फिर उठता है, रिस्टार्ट करता है। यह फिल्म रीयल लोकेशन पर शूट की गई है। इतना ही नहीं फिल्म में नजर आने वाले छात्र भी रीयल है। 
 
फिल्म 12वीं फेल, अनुराग पाठक की लिखी इसी नाम के सबसे ज्यादा बिकने वाले नॉवेल पर बेस्ड है, जो आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार सफर के बारे में है।
 
12वीं फेल को विधु विनोद चोपड़ा ने निर्देशित किया है। वहीं, जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 12वीं फेल 27 अक्टूबर को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और मलयालम में भी रिलीज होगी।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख